करियर, नौकरी या पढ़ाई में आ रही हैं रुकावटें? सफलता के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय

Vastu Tips: यदि मेहनत करने के बाद भी बार-बार आपके कार्य रुक रहे हैं, करियर, नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका एक कारण वास्तु दोष हो सकता है. यहां कुछ वास्तु उपायों के बारे में बताया गया है, जो आपकी सफलता के द्वार खोल सकते हैं.

Vastu Tips: कई बार ऐसा होता है कि हम किसी कार्य को करने या सीखने के लिए अपना पूरा जोर लगा देते हैं. दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि परिणाम अच्छे हों और सफलता प्राप्त हो. लेकिन कभी-कभी हमें मनचाहा परिणाम नहीं मिलता और असफलता का सामना करना पड़ता है. यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसका एक कारण घर और कार्यस्थल का गलत वास्तु हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर और कार्यस्थल की दिशाएं हमारे भाग्य को प्रभावित करती हैं. आइए जानते हैं कि तरक्की के लिए घर और कार्यस्थल पर किन-किन वास्तु नियमों और उपायों का पालन करना चाहिए.

1. कार्यक्षेत्र की दिशा

वास्तु के अनुसार, काम या पढ़ाई करते समय आपका मुख हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है, जो धन और नए अवसरों को आकर्षित करती है, जबकि पूर्व दिशा मानसिक स्पष्टता और विकास के अवसर लाती है.

2. प्रवेश द्वार

घर या ऑफिस का मुख्य द्वार सफलता की कुंजी माना जाता है. प्रवेश द्वार पर कभी अंधेरा नहीं होना चाहिए. दरवाजे के ठीक सामने कोई खंभा या कचरा नहीं होना चाहिए. साथ ही मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है.

3. ईशान कोण की सफाई

घर के उत्तर-पूर्वी कोने को ‘ईशान कोण’ कहा जाता है. माना जाता है कि यहां देवताओं का वास होता है. इस कोने को हमेशा साफ और खाली रखें. यहां भारी सामान रखने से मानसिक तनाव बढ़ता है और फैसले लेने की क्षमता प्रभावित होती है. यहां एक कलश में जल भरकर रखना शुभ माना जाता है.

4. दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर

करियर में गति और ऊर्जा लाने के लिए जहां आप काम करते हैं या लिविंग रूम की दक्षिण दीवार पर ‘दौड़ते हुए सात सफेद घोड़ों’ की तस्वीर लगाएं. ध्यान रखें कि घोड़ों का मुख घर के अंदर की ओर होना चाहिए. यह सफलता और साहस का प्रतीक माना जाता है.

5. पीठ के पीछे दीवार

काम करते समय आपकी पीठ के पीछे ठोस दीवार होनी चाहिए. कहा जाता है कि इससे स्थिरता आती है. खिड़की या दरवाजे की तरफ पीठ करके बैठना शुभ नहीं माना जाता.

सावधानियां

बंद घड़ियां: वास्तु के अनुसार घर में रुकी हुई घड़ियां प्रगति को रोकती हैं. यदि आपके घर में कोई बंद घड़ी है, तो उसे तुरंत ठीक कराएं या हटा दें.

सूखे पौधे: यदि आपने घर या कार्यस्थल पर पौधे लगाए हैं, तो ध्यान रखें कि वे सूखे न हों. सूखे पौधे नकारात्मकता का संकेत माने जाते हैं. हमेशा हरे-भरे पौधे रखें.

टेबल की सफाई: टेबल पर फैले फालतू कागज और कबाड़ आपकी सोच को उलझा देते हैं. इसलिए जरूरी है कि जहां आप काम या पढ़ाई करते हैं, वहां साफ-सफाई बनी रहे.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: गुरुवार और शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, छोटी सी लापरवाही कर सकती है बड़ा नुकसान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >