कूड़ेदान को घर में कहीं भी रखने की गलती न करें, लग सकता है वास्तु दोष, जानें सही दिशा और नियम

घर में डस्टबिन कहां रखा जाए, इस पर ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते. लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे लेकर कुछ खास मान्यताएं हैं, गलत दिशा में रखा डस्टबिन घर के माहौल पर असर डाल सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से कि कूड़ेदान किस दिशा में रखना चाहिए और किस दिशा में नहीं.

Vastu Tips for Dustbin: घर में कूड़ेदान तो हर किसी के यहां होता है, लेकिन इसे रखने की सही जगह के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अक्सर लोग घर की सफाई के बाद कूड़ेदान को ऐसी जगह रख देते हैं, जहां वह आसानी से नजर न आए. हालांकि, वास्तु शास्त्र में कूड़ेदान को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि गलत दिशा में रखा कूड़ेदान घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है और परिवार की सुख-शांति पर असर डाल सकता है. वहीं, सही दिशा में कूड़ेदान रखने से घर का वातावरण साफ और व्यवस्थित बनाए रखने में मदद मिलती है.

डस्टबिन की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

कूड़ेदान को किस दिशा में नहीं रखना चाहिए?

उत्तर-पूर्व दिशा: वास्तु के अनुसार, कूड़ेदान को कभी भी उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए. इस दिशा को घर की सबसे शुभ और पवित्र दिशाओं में से एक माना जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, यहां कूड़ा रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और मानसिक तनाव जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

पूर्व दिशा: पूर्व दिशा को सूर्य और नई ऊर्जा से जोड़ा जाता है. इसलिए वास्तु में इस दिशा को साफ और खुला रखने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि यहां कूड़ेदान रखने से घर के सदस्यों की तरक्की और कामकाज में रुकावट आ सकती है.

कूड़ेदान रखने के लिए कौन सी दिशा है सही?

दक्षिण-पश्चिम दिशा: वास्तु के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा कूड़ेदान रखने के लिए उपयुक्त मानी जाती है. इस दिशा को स्थिरता और पृथ्वी तत्व से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि यह दिशा कचरे जैसी भारी और नकारात्मक मानी जाने वाली चीजों को संभालने के लिए बेहतर होती है, जिससे उसका प्रभाव घर के दूसरे हिस्सों पर कम पड़ता है.

उत्तर-पश्चिम दिशा: उत्तर-पश्चिम दिशा को भी कूड़ेदान रखने के लिए अच्छा माना जाता है. वास्तु में इस दिशा का संबंध वायु तत्व से बताया जाता है. इसी वजह से मान्यता है कि यहां रखा कचरा लंबे समय तक जमा रहने के बजाय आसानी से बाहर निकाला जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु अनुसार बेडरूम में लाल रंग का प्रयोग करना होता है अशुभ, जानें किस रंग का इस्तेमाल करें

कूड़ेदान रखते समय इन नियमों का रखें ध्यान

  • मुख्य दरवाजे के पास: घर के मुख्य द्वार के पास कूड़ेदान रखना भी अच्छा नहीं माना जाता है. इससे 
  • आने-जाने की जगह: कूड़ेदान ऐसी जगह न रखें, जहां से परिवार के सदस्यों को बार-बार गुजरना पड़ता हो. इससे घर का वातावरण अस्त-व्यस्त लग सकता है
  • साफ जगह पर रखें: कूड़ेदान को ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां सफाई करना आसान हो और कचरा इधर-उधर न फैले.
  • कूड़ा जमा न होने दें: सही दिशा में कूड़ेदान रखने के साथ यह भी जरूरी है कि उसमें लंबे समय तक कचरा जमा न रहे. नियमित रूप से कूड़ा बाहर फेंकते रहें.

ये भी पढ़ें:

त पर पानी की टंकी यहां रखी तो बिगड़ सकता है घर का वास्तु, जानें सही दिशा

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र में बताई गई मान्यताओं और धारणाओं पर आधारित है. प्रभात खबर इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >