Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में न रखें ये सामान, धन और तरक्की में आ सकती है रुकावट

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर दिशा को धन और समृद्धि का स्थान माना जाता है. मान्यता है कि इस दिशा में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें रखने से घर की ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिशा में किन-किन चीजों को नहीं रखना चाहिए.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने और दिशा का अपना विशेष महत्व माना गया है. इसमें उत्तर दिशा को कुबेर देव और धन की देवी मां लक्ष्मी का स्थान कहा जाता है. यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा, करियर में वृद्धि और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, अगर इस दिशा में सही चीजें रखी जाएं, तो घर में धन का प्रवाह बढ़ सकता है. वहीं, कुछ अनुचित चीजें रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है. यदि आपभी आर्थिक तंगी या करियर में रुकावट महसूस कर रहे हैं, तो एक बार जरूर देखें कि कहीं आपने घर की उत्तर दिशा में ये चीजें तो नहीं रखी हैं.

घर की उत्तर दिशा में क्या नहीं रखना चाहिए?

भारी फर्नीचर या कचरा

उत्तर दिशा को हमेशा हल्का, साफ और खुला रखना चाहिए. यहां भारी अलमारी, सोफा सेट या कबाड़ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक सकता है और धन लाभ में बाधा आ सकती है.

यह भी पढ़ें: अजा एकादशी 2026: ये 5 काम करें, पापों से पाएं मुक्ति

जूते-चप्पल और डस्टबिन

वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में कूड़ेदान या जूते-चप्पल का स्टैंड रखना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है और आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं.

इलेक्ट्रॉनिक सामान और रसोई

उत्तर दिशा को जल तत्व से जुड़ा माना जाता है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और रसोई अग्नि तत्व से संबंधित होते हैं. इसलिए इस दिशा में भारी इलेक्ट्रॉनिक सामान या चूल्हा रखने से वास्तु संतुलन बिगड़ सकता है.

झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में झाड़ू रखना भी शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि यहां झाड़ू रखने से घर में धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं और अनावश्यक खर्च होने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: नीम करोली बाबा: धन का सही मतलब, 3 सीख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >