Vastu Tips: ऑफिस में रख दें बस ये चीजें, सफलता खुद चलकर आएगी आपके पास

Vastu Tips: कार्यालय से संबंधित वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका नियमित रूप से पालन करने से कार्य में तरक्की मिलती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं. आइए जानते हैं ये उपाय कौन-कौन से हैं.

Vastu Tips for office: घर के बाद कार्यालय ही एक ऐसी जगह होती है, जहां लोग सबसे ज्यादा समय बिताते हैं. इसलिए यह जरूरी है कि जहां हम काम करते हैं, वहां का वातावरण और ऊर्जा सकारात्मक रहे. कार्यस्थल पर यदि नकारात्मक ऊर्जा मौजूद हो, तो इसका काम और तरक्की पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. कई बार ऐसा भी होता है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती. यहां हम कुछ ऐसे वास्तु उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सही तरीके से पालन करने से कार्यक्षेत्र में सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

कार्यालय में करें ये वास्तु उपाय

बांस का पौधा

वातावरण में फैली नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को कम करने के लिए अपने कार्यस्थल या ऑफिस डेस्क पर एक छोटा बांस का पौधा रखें. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे काम में मन लगा रहता है.

कछुआ 

धन की बचत और सफलता के लिए आप कार्यस्थल पर कछुआ रख सकते हैं. मान्यता है कि इससे अनावश्यक खर्च कम होते हैं, धन की बचत होती है और मन शांत रहता है.

क्रिस्टल ट्री

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कार्यस्थल पर क्रिस्टल ट्री रखने से रुके हुए कार्यों को गति मिलती है और आपके काम को लोग नोटिस करने लगते हैं.

पिरामिड 

ऑफिस के डेस्क पर पिरामिड रखना भी बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावनाएं बढ़ती हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Money Saving: सैलरी आते ही तुरंत खत्म हो जाता है पैसा, घर में नहीं टिकता धन? करें ये वास्तु उपाय मिलेगा लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >