घर की किस दिशा में लगाएं फैमिली फोटो, ऐसी तस्वीरों से करें परहेज

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में परिवार या अन्य चित्रों को लगाने के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं. इन नियमों के अनुसार, चित्रों को सही स्थान पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो प्रत्येक सदस्य के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है.

Vastu Tips: हमारे घर का वातावरण हमेशा हमारे मूड और ऊर्जा को प्रभावित करता है. वास्तु शास्त्र यह मानता है कि घर में वस्तुओं, कमरे और सजावट का सही स्थान ऊर्जा और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. एक अहम लेकिन अक्सर अनदेखा पहलू है, घर में परिवार की तस्वीरों का सही स्थान. इन तस्वीरों का सही स्थान ना केवल घर की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा देता है.आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में परिवार की तस्वीरों का महत्व और लगाने का सही स्थान.

परिवार की तस्वीरों का महत्व

परिवार की तस्वीरें सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होतीं, बल्कि ये प्यार, एकता और प्यारी यादों के प्रतीक होती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, परिवार की तस्वीरों का घर की ऊर्जा पर गहरा प्रभाव पड़ता है. अगर इन तस्वीरों को सही स्थान पर रखा जाए तो यह घर में प्यार और एकता को बढ़ावा देती हैं. साथ ही, खुशहाल क्षणों की तस्वीरें घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और वातावरण को ऊर्जावान बना देती हैं.

Bhoomi Pujan: घर के निर्माण से पहले ऐसे करें भूमि पूजा, जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ दिशा और विधि 

वास्तु शास्त्र के अनुसार परिवार की तस्वीरे लगाने का सही स्थान

लिविंग रूम (Living Room): लिविंग रूम वह जगह है जहां परिवार के सदस्य एक साथ समय बिताते हैं और मेहमानों का स्वागत करते हैं. परिवार की तस्वीरें यहां पर खासतौर पर उत्तर (North) और पूर्व (East) दीवारों पर लगाना शुभ माना जाता है. इससे घर में सामंजस्य और परिवार के रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी तस्वीरें जिनसे बचना चाहिए

हालांकि परिवार की तस्वीरें सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं, लेकिन कुछ तस्वीरों से बचने की सलाह दी जाती है. उदाहरण के लिए, दुख, अकेलापन या तनाव को दर्शाने वाली तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकती हैं. इसके अलावा, मृत परिवारजनों की तस्वीरों को सामान्य रहने वाले स्थानों पर नहीं रखना चाहिए. इन्हें श्रद्धा से पूजा कक्ष या किसी निजी स्थान पर रखा जा सकता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >