खरमास में यात्रा करना शुभ है या नहीं? जानिए ज्योतिष मान्यता

Traveling During Kharmas: खरमास की शुरुआत सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से होती है. इस दौरान कई मांगलिक कार्यों से परहेज किया जाता है, लेकिन जरूरी परिस्थितियों में यात्रा करना पूरी तरह निषिद्ध नहीं माना जाता.

Kharmas 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का राशि परिवर्तन विशेष महत्व रखता है. सूर्य हर माह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हुए विभिन्न राशियों पर अपना शुभ और अशुभ प्रभाव डालते हैं. लेकिन सूर्य का मीन राशि में प्रवेश विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी के साथ खरमास की शुरुआत होती है.

इस वर्ष 14 मार्च को रात 1 बजकर 8 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इसी के साथ खरमास शुरू हो गया है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में कई मांगलिक कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है. ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या खरमास के दौरान यात्रा करना शुभ माना जाता है या नहीं.

क्या होता है खरमास

खरमास उस अवधि को कहा जाता है जब सूर्य देव गुरु ग्रह की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं. इस समय सूर्य का प्रभाव थोड़ा मंद माना जाता है, इसलिए विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन या अन्य मांगलिक कार्य करने से बचने की परंपरा है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय पूजा-पाठ, दान-पुण्य, जप और आध्यात्मिक साधना करना अधिक शुभ माना जाता है.

खरमास में यात्रा करना शुभ या अशुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खरमास में यात्रा करना पूरी तरह से निषिद्ध नहीं माना गया है. यदि किसी जरूरी काम, नौकरी, शिक्षा या पारिवारिक कारण से यात्रा करनी पड़े तो इसमें कोई विशेष बाधा नहीं मानी जाती.

हालांकि इस अवधि में नए और शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है. इसलिए यदि यात्रा किसी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश या नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए की जा रही हो, तो उसे टालना बेहतर माना जाता है.

ये भी पढ़ें: खरमास के दौरान करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा शुभ फल

क्या करना चाहिए इस दौरान

खरमास के दौरान धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है. इस समय मंदिरों में पूजा, दान, व्रत और भगवान विष्णु की आराधना करना विशेष फलदायी माना जाता है.

मान्यता है कि इस अवधि में किए गए आध्यात्मिक कार्यों से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >