सपने में दिखाई दे बारात, तो क्या हो सकता है परिणाम

Swapna Shastra: सपनों की दुनिया अत्यंत रहस्यमय होती है. स्वप्न में आप किसी भी चीज़ को देख सकते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक सपना एक विशेष अर्थ रखता है. यह शास्त्र हमें बताता है कि सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत देते हैं. आज हम चर्चा करेंगे कि यदि आप सपने में अपनी शादी या किसी अन्य की शादी होते हुए देखते हैं, तो इसका क्या अर्थ हो सकता है.

Swapna Shastra: शास्त्रों के अनुसार सपने में सिर्फ बरात को देखना आपके लिए अशुभ माना जाता है. यह आपको आने वाले संकट के लिए संकेत कराता है. वहीं जरूरी नहीं कि सपने में बारात देखना हर समय आपको अशुभ संकेत ही दे, यह आपके सपने के ऊपर निर्भर होता है कि यह सपना आपको क्या संकेत देता है, साथ ही यह आपसे क्या कहना चाहता है. इसके लिए आपको सबसे पहले यह समझना आवश्यक होगा कि आपको कौन सा सपना आया है, और उसका अर्थ क्या हो सकता है.

सपने में बारात देखना

अगर सपने में आपको बरात देखने को मिलता है, तो इसका मतलब है कि यह सपना आपको अशुभ संकेत देता है. यह सपना आपको संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके ऊपर बहुत बड़ी मुसीबत पड़ने वाली है, जिससे लड़ने के लिए आपको अभी से तैयार होने की आवश्यकता है. यह सपना आपको यह संकेत भी देता है कि, आने वाले समय में आप मुसीबतों से घिरने वाले हैं, इसलिए आपको अभी से सतर्क होने की जरूरत है, ताकि आपको आगे जाकर अधिक समस्या का सामना न करना पड़े.

कब है जया एकादशी, जानें सही तिथि और पारण का शुभ मुहूर्त

सपने में बारातियों द्वारा बैंड बाजा बजते देखना

अगर आप अपने सपने में बारात में बैंड बाजा बजते देखते हैं, है,तो यह सपने का अर्थ इस बात पर आधारित करता है कि आखिर सपना देखने वाला व्यक्ति कुवार है या शादीशुदा. अब आप सोचते होंगे भला सपने से शादीशुदा और कुंवारा होने से क्या अर्थ होता है, लेकिन हां, यह सपना अगर किसी कुंवारे व्यक्ति को आता है, तो यह उसके लिए शुभ संदेश होता है. यह सपना उसे संकेत देता है कि आने वाले समय में उसकी लगन के योग बनने वाले हैं, और हो सकता है कि उसे उसका पसंदीदा लाइफ पार्टनर भी मिल सकता है. वहीं अगर यही सपना किसी शादीशुदा विवाहित व्यक्ति को आता है, तो यह उसके लिए थोड़ी चिंता करने का विषय बनता है. यह संकेत देता है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति और उसके जीवन साथी के रिश्तों के बीच खटास आ सकती है, जिससे कि दोनों के बीच प्यार और विश्वास कम हो सकता है.

सपने में बारात में नाचना

अगर आप अपने सपने में बारात में नाचते हुए देखते हैं, तो यह सपना आपको अशुभ संकेत होता है. यह सपना आपको यह संदेश देता है कि आने वाले समय में आपको कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है. हो सकता है कि आने वाले समय में आपका कोई बड़ा नुकसान हो जाए. इसलिए आपको सतर्क होने की जरूरत है, और कोई भी कार्य को समझदारी से करने की आवश्यकता है.

बारात में शहद खाना

आपने कई बार देखा होगा कि बारातियों को मिठाइयां खिलाकर स्वागत किया जाता है. अगर उसी बीच आप सपने में देखते हैं कि आप किसी बारात में हैं, और आपको शहद खिलाया जा रहा है, तो आप शहद खा लेते हैं. तो यह सपना आपको शुभ संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके घर में खुशखबरी आने वाली है, और यह सपना आपको यह संकेत भी देता है कि, अगर आप अविवाहित हैं तो आने वाले समय में आपको अपना मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >