Surya Grahan 2026: इस दिन लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में 'रिंग ऑफ फायर' दिखाई देगा या नहीं

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी महीने में लगने जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण किस तारीख को लगेगा, यह भारत में दिखाई देगा या नहीं, और साथ ही उन जरूरी सावधानियों के बारे में जानेंगे, जिन्हें सूर्य ग्रहण के दौरान बरतना आवश्यक है.

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है. यह ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुँच पाती. सूर्य ग्रहण चार प्रकार के होते हैं—पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, दूसरा वलयाकार सूर्य ग्रहण जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है, तीसरा आंशिक सूर्य ग्रहण और चौथा संकर या हाइब्रिड सूर्य ग्रहण.साल 2026 में फरवरी महीने की 17 तारीख को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह एक रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण होगा. इस बार यह सूर्य ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा.

रिंग ऑफ फायर क्या है?

जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, लेकिन पृथ्वी से अधिक दूरी पर होने के कारण वह सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता, तब सूर्य के चारों ओर एक चमकदार घेरा दिखाई देता है. इसी को रिंग ऑफ फायर कहा जाता है.

क्या भारत में लागू होगा सूर्य ग्रहण का सूतक काल?

चूंकि 17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा. इस दिन मंदिर सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और रोजमर्रा के काम भी सामान्य रूप से किए जा सकेंगे.

किन-किन देशों में नजर आएगा सूर्य ग्रहण 2026?

यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से इन देशों में दिखाई देगा—

  • अंटार्कटिका
  • दक्षिण अफ्रीका
  • दक्षिण अर्जेंटीना
  • चिली के कुछ हिस्सों में

ग्रहण का समय और अवधि

भारतीय समयानुसार (IST) ग्रहण का समय इस प्रकार रहेगा—

  • ग्रहण की शुरुआत: 17 फरवरी की शाम 5:26 बजे
  • अधिकतम ग्रहण (रिंग ऑफ फायर): शाम 7:12 बजे
  • ग्रहण की समाप्ति: रात 7:57 बजे
  • कुल अवधि: लगभग 2 घंटे 31 मिनट

सूर्य ग्रहण के दौरान सावधानियां

भले ही यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन जिन क्षेत्रों में यह दिखाई देगा, वहां रहने वाले लोगों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए—

  • सीधे आंखों से न देखें: सूर्य को नग्न आंखों से देखने पर रेटिना को नुकसान हो सकता है.
  • सोलर चश्मा: ग्रहण देखने के लिए केवल प्रमाणित सोलर एक्लिप्स ग्लासेस का ही उपयोग करें.
  • टेलीस्कोप/कैमरा: बिना सोलर फिल्टर के कैमरे या टेलीस्कोप से सूर्य को न देखें.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण पर कुंभ राशि में ‘प्रलयकारी’ योग, करियर से लेकर लव लाइफ तक मचेगी खलबली, जानें अपनी राशि का हाल!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >