Surya Grahan 2024 India: 6 घंटे लंबा होगा आज का सूर्यग्रहण, भारत के समयानुसार कब होगा आरंभ

Surya Grahan 2024 India: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, आइए जानें इस से जुड़ी हर जानकारी

Surya Grahan 2024 India:  वर्ष 2024 का अगला सूर्य ग्रहण आज, अर्थात् 2 अक्टूबर 2024 (बुधवार) को होगा. यह एक वलयाकार ग्रहण होगा.

सूर्य ग्रहण का समय क्या है?

आज लगने वाला सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर प्रारंभ होगा और सुबह 3 बजकर 17 मिनट तक जारी रहेगा.इस प्रकार, वलयाकार सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट होगी.

सूर्य ग्रहण कब होता है ?

जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं, tतो सूर्य ग्रहण लगता है.

क्या भारत में सूर्यग्रहण दिखाई देगा?

आज का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका कोई प्रभाव देश पर नहीं पड़ेगा.

सूर्यग्रहण कहां कहां देखा जाएगा?

2024 का अंतिम सूर्यग्रहण आज सर्वपितृ अमावस्या के दिन है. यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिससे इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह सूर्यग्रहण पेरू, फिजी, प्रशांत महासागर, आर्कटिक और दक्षिण अमेरिका के कुछ देशों में देखा जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >