Surya Grahan 2021 Date: आज दोपहर में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें इस साल लगने वाले सभी ग्रहणों के बारे में

Surya Grahan 2021 Date, Agla Chandra Grahan Kab Padega, Solar Eclipse 2021: साल 2021 में देश में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली है. इनमें विभिन्न राशियों का राशि परिवर्तन समेत चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भी शामिल है. आपको बता दें कि कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें पहला ग्रहण 26 मई को लग चुका है, जबकि दूसरा ग्रहण 10 जून को लगने वाला है. तीसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण है जो नवंबर में लगेगा और चौथा सूर्य ग्रहण है जो दिसंबर में लगेगा.

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 10, 2021 5:48 AM

Surya Grahan 2021 Date, Agla Chandra Grahan Kab Padega, Solar Eclipse 2021: साल 2021 में देश में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली है. इनमें विभिन्न राशियों का राशि परिवर्तन समेत चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भी शामिल है. आपको बता दें कि कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें पहला ग्रहण 26 मई को लग चुका है, जबकि दूसरा ग्रहण 10 जून को लगने वाला है. तीसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण है जो नवंबर में लगेगा और चौथा सूर्य ग्रहण है जो दिसंबर में लगेगा.

पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2021)

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई, बुधवार को 5 घंटे के लिए लगा. जिसे भारत के कुछ स्थानों पर समेत ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, एशिया, प्रशांत महासागर व अन्य क्षेत्रों में भी देखा गया. हालांकि, बाकि स्थानों की तरह यह पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं बल्कि आंशिक रूप से उपछाया चंद्र ग्रहण था.

साल का दूसरा ग्रहण (Surya Grahan 2021 Date)

इस साल का दूसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है जो पहले ग्रहण के 15 दिन बाद यानी 10 जून को ही लगेगा. दरअसल, यह एक सूर्य ग्रहण होगा जो आंशिक रूप से भारत में दिखाई देगा. इसे भारत के अलावा कनाडा, रूस, एशिया, उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड समेत अन्य स्थानों पर भी देखा जाएगा.

आज दोपहर में लगेगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण 10 जून को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ होगा. शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा. ग्रहण काल पूरे 5 घंटे तक रहेगा.

तीसरा ग्रहण (Lunar Eclipse 2021 Date)

साल 2021 का तीसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण है. जो 19 नवंबर को पड़ने वाला है. यह भारत में इस बार भी आंशिक रूप से दिखाई पड़ेगा. इसके अलावा अमेरिका, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी यूरोप में भी दिखाई देने वाला है.

Also Read: Surya Grahan 2021 Date & Time: वट सावित्री व्रत के दिन ही पड़ रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें तिथि व्रत के शुभ मुहूर्त, महत्व व ग्रहण का समय
साल का आखिरी ग्रहण (Solar Eclipse 2021 Date)

साल 2021 का आखरी ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा. जो 4 दिसंबर को लगने वाला है. हालांकि, यह भारत में नहीं दिखाई देगा. विशेषज्ञों की मानें तो यह अंटार्टिका ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देने वाला है.

Also Read: Chandra Grahan 2021, Timings In India LIVE: कितने बजे समाप्त होगा आज का चंद्र ग्रहण, किन राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव, अगला महीने कितने तारीख को दूसरा ग्रहण

Posted By: Sumit Kumar Verma

Next Article

Exit mobile version