Surya Meen Rashi Gochar 2026: सूर्य 14 मार्च 2026 की रात 12 बजकर 41 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. यह बदलाव इसलिए भी खास है क्योंकि मीन राशि में पहले से ही शनि विराजमान हैं. सूर्य और शनि के बीच स्वभाव से विरोध का संबंध माना जाता है, ऐसे में दोनों का एक ही राशि में आना कुछ लोगों के लिए दबाव और संघर्ष की स्थिति बना सकता है. इस दौरान कई लोगों को मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है, तो कुछ को अचानक खर्च और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. खासकर तीन राशियों के लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने का संकेत दे रहा है. जानिए कि किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है.
सिंह राशि: खर्च बढ़ेंगे, सेहत का रखें खास ध्यान
सूर्य का मीन राशि में जाना सिंह राशि वालों के लिए आठवें भाव में गोचर माना जाएगा. यह भाव अचानक घटनाओं, गुप्त चिंताओं और अनपेक्षित खर्च से जुड़ा होता है. ऐसे में इस समय पैसों का हिसाब-किताब संभालकर रखना जरूरी होगा. कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं. जिस काम को आप आसानी से पूरा कर लेते थे, उसमें भी इस बार ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. नए प्रोजेक्ट या योजनाएं फिलहाल टल सकती हैं. सेहत भी थोड़ी नाजुक रह सकती है, थकान, कमजोरी या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. ऐसे में लापरवाही बिल्कुल न करें और आराम को भी महत्व दें.
वृश्चिक राशि: करियर में दबाव, फोकस बनाए रखना होगा
वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर पंचम भाव में होगा, जो रचनात्मकता, शिक्षा और करियर से जुड़ा होता है.इस दौरान काम में मन कम लग सकता है या उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाएंगे. ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन तारीफ या प्रमोशन में देरी हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. ध्यान भटकने की संभावना रहेगी, इसलिए खुद को अनुशासन में रखना जरूरी होगा. हालांकि यह समय पूरी तरह नकारात्मक नहीं है—अगर आप धैर्य और लगातार प्रयास बनाए रखते हैं, तो आगे चलकर इसका फायदा मिल सकता है.
मीन राशि: सेहत और आत्मविश्वास पर रखें नजर
सूर्य का प्रवेश मीन राशि के प्रथम भाव में हो रहा है, यानी इसका सीधा असर आपकी पर्सनैलिटी और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. इस समय आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा. छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें. आत्मविश्वास में हल्का उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है. कभी आप बहुत जोश में रहेंगे, तो कभी उलझन में. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, जिससे तनाव बढ़ेगा. प्रेम जीवन में भी गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. बेहतर होगा कि जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और हर बात सोच-समझकर करें.
सूर्य और शनि की युति का प्रभाव
इस पूरे समय में सबसे जरूरी है धैर्य और संतुलन. सूर्य और शनि की युति मेहनत और जिम्मेदारी का इम्तिहान ले सकती है.इसलिए जल्द परिणाम की उम्मीद छोड़कर लगातार प्रयास करते रहना ही समझदारी होगी. सेहत, खर्च और रिश्तों, तीनों पर संतुलित ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। 14 मार्च 2026 से शुरू होने वाला यह सूर्य गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौती जरूर ला सकता है, लेकिन सही प्लानिंग और सकारात्मक सोच से हालात को अपने पक्ष में किया जा सकता है.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
Also Read: धर्म आध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें
