नजरअंदाज न करें मकड़ी के जाले, बदल सकते हैं घर का माहौल

Spider Webs Vastu Effects: गर्मियों में घर में मकड़ी के जाले बढ़ जाते हैं. जानें वास्तु के अनुसार इनके असर, क्यों ये नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और कैसे समय पर साफ करना जरूरी है.

Spider Webs Vastu Effects: गर्मी शुरू होते ही घर के कोनों, दीवारों और छत पर मकड़ी के जाले ज्यादा नजर आने लगते हैं. इसकी वजह है गर्म और सूखा मौसम, जिसमें मकड़ियां जल्दी एक्टिव हो जाती हैं. वो ऐसे कोने ढूंढती हैं जहां ज्यादा हलचल न हो—जैसे छत के कोने, फर्नीचर के पीछे या स्टोर रूम. कई लोग इसे छोटी-मोटी गंदगी समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन बात सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं है.

वास्तु के अनुसार क्या कहते हैं जाले?

वास्तु शास्त्र के हिसाब से मकड़ी के जाले सिर्फ गंदगी नहीं, बल्कि नेगेटिव एनर्जी का संकेत माने जाते हैं. पुराने समय से बड़े-बुजुर्ग भी यही कहते आए हैं कि घर में जाले होना अच्छा नहीं होता. माना जाता है कि जहां जाले जमा होते हैं, वहां रुकी हुई या भारी ऊर्जा भी जमा हो जाती है, जो धीरे-धीरे घर के माहौल को प्रभावित करती है.

बेडरूम में जाले: रिश्तों पर असर

अगर आपके बेडरूम में मकड़ी के जाले हैं, तो इसे हल्के में मत लीजिए. वास्तु के अनुसार, इससे पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगते हैं और रिश्तों की मिठास कम होने लगती है. यानी एक छोटा सा जाला भी आपके पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकता है. इसलिए बेडरूम को साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है.

घर के कोनों में जाले: पैसों से जुड़ी समस्या

अक्सर घर के ऊंचे कोनों में जाले लग जाते हैं, जिन्हें हम साफ करने में आलस कर देते हैं. लेकिन वास्तु के मुताबिक, ये जाले आर्थिक परेशानियों का संकेत हो सकते हैं. माना जाता है कि इससे धीरे-धीरे पैसों की तंगी बढ़ सकती है या खर्चे ज्यादा हो सकते हैं. इसलिए घर के हर कोने की सफाई समय-समय पर करना जरूरी है.

क्या करें? आसान उपाय

इसका सीधा सा समाधान है—नियमित सफाई. हफ्ते में एक-दो बार घर के कोनों, छत और फर्नीचर के पीछे जरूर देखें. जहां भी जाले दिखें, तुरंत साफ कर दें. इससे न सिर्फ घर साफ दिखेगा, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: मृतक की चीजें घर में रखें या दान करें? जानें गरुड पुराण के सही नियम

साफ घर, सुकून भरा माहौल

आखिर में बात इतनी सी है—साफ-सुथरा घर ही खुशहाल घर होता है. छोटे-छोटे जालों को नजरअंदाज करने की बजाय समय पर हटाना ही बेहतर है, ताकि घर में शांति और पॉजिटिविटी बनी रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >