स्कंद षष्ठी 2025 आज, जानें महत्व इस दिन के खास उपाय

Skanda Shashthi March 2025: फाल्गुन षष्ठी तिथि भगवान कार्तिकेय को समर्पित है. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, फाल्गुन स्कंद षष्ठी के दिन व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है.

Skanda Shashthi March 2025: स्कंद षष्ठी भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित पर्व है. यह हर महीने शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. इस बार मार्च में स्कंद षष्ठी 5 मार्च 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से सभी बाधाओं का नाश होता है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.

मार्च 2025 में स्कंद षष्ठी की शुभ तिथि और मुहूर्त

  • षष्ठी तिथि प्रारंभ: 4 मार्च 2025, दोपहर 3:16 बजे
  • षष्ठी तिथि समाप्त: 5 मार्च 2025, दोपहर 12:51 बजे

स्कंद षष्ठी की पौराणिक कथा

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान कार्तिकेय यानि मुरुगन ने 6 दिनों तक चले भयंकर युद्ध के बाद राक्षस सुरपद्मन का वध किया था. इसी कारण इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. भक्त भगवान कार्तिकेय या मुरुगन का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और विशेष मंत्रों का जाप करते हैं.

30 साल बाद शनि का मीन में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा कष्ट का साया 

इस दिन करें ये शुभ कार्य

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और शुद्ध वस्त्र पहनें.
  • भगवान कार्तिकेय को फूल, फल और प्रसाद अर्पित करें.
  • ‘स्कंद षष्ठी कवचम’ का पाठ करें, यह विशेष रूप से शुभ माना जाता है.
  • जरूरतमंदों को दान-पुण्य करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.
  • भगवान कार्तिकेय को प्रसन्न करने के लिए भजन-कीर्तन करें.
  • घर में दीप जलाएं और सुगंधित धूप-अगरबत्ती से पूजा करें.

स्कंद षष्ठी क्यों है खास?

भगवान मुरुगन यानि शिव पुत्र कार्तिकेय को युद्ध का देवता माना जाता है, जो हर बुरी शक्ति का नाश करते हैं.उनकी उपासना करने से निडरता, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है. इसलिए इस दिन श्रद्धा भाव से पूजा करने से जीवन में हर मुश्किल दूर होती है. आप भी इस स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय की भक्ति में लीन होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >