सीता नवमी पर ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

Sita Navami 2025: हिंदू धर्म में सीता नवमी का अत्यधिक महत्व है. ग्रंथों के अनुसार, इस दिन माता सीता का प्रकट होना हुआ था. इसलिए, इस तिथि को सीता नवमी या जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान राम और माता सीता की पूजा करने वाले की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं.

Sita Navami 2025: आज सीता नवमी 2025 का उत्सव मनाया जा रहा है, जो हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन माता सीता का प्रकट होना हुआ था, इसलिए इसे सीता नवमी या जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर विधिपूर्वक भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से सभी रोग और शोक दूर होते हैं और 16 महान दान का पुण्य फल प्राप्त होता है. सीता माता को त्रेतायुग की सबसे पवित्र, त्यागमयी और संयमशील स्त्रीत्व की प्रतीक माना जाता है. आइए, हम सीता नवमी के महत्व, पूजा विधि और मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

सीता नवमी पर बन रहा है शुभ योग

पंचांग के अनुसार, आज वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो रात 12:20 बजे तक रहेगा. रवि योग दोपहर 2:01 बजे से 6 मई की सुबह 05:36 बजे तक रहेगा. कई जगहों पर सीता जन्मोत्सव का पर्व 5 मई दिन सोमवार को मनाया गया, तो कई स्थानों में आज सीता नवमी मनाई जा रही है.

नवमी तिथि का प्रारंभ – 5 मई, सुबह 7 बजकर 35 मिनट से
नवमी तिथि का समापन – 6 मई, सुबह 8 बजकर 39 मिनट तक

सीता नवमी पर पूजा विधि

सुबह स्नान करके व्रत और पूजा का संकल्प लें. सभी देवी-देवताओं का जलाभिषेक करें. मां दुर्गा, माता सीता और भगवान श्रीराम की प्रतिमा या चित्र के समक्ष दीप जलाएं. पुष्प, धूप, फल-फूल और नैवेद्य अर्पित करें. माता सीता की कथा और रामायण का पाठ करें. भोग लगाएं. आरती करें. कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार दें. क्षमा प्रार्थना करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >