Shukra Pradosh Vrat 2026: भगवान शिव को समर्पित शिव प्रदोष व्रत, जानें पूजा करने का शुभ मुहूर्त

Shukra Pradosh Vrat 2026: भगवान शिव को समर्पित शुक्र प्रदोष व्रत माघ महीने की त्रयोदशी तिथि को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन प्रदोष काल में शिव पूजा करने से सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है. यहां जानें शुक्र प्रदोष व्रत 2026 की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व.

Shukra Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है. यह हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. आज माघ महीने की त्रयोदशी है और आज शुक्रवार है, इसलिए आज का व्रत शुक्र प्रदोष व्रत कहलाता है. यह व्रत सुख, सौभाग्य और तरक्की के लिए बहुत शुभ माना जाता है.

शुक्र प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

आज पूजा करने का सबसे अच्छा समय शाम 5:59 बजे से रात 8:37 बजे तक यानि कुल 2 घंटे 38 मिनट का शुभ समय मिलेगा. इस समय भगवान शिव की पूजा करने से जल्दी फल मिलता है.

शुक्र प्रदोष व्रत में किनकी पूजा करें?

इस दिन पूजा में इन सभी का महत्व होता है—

  • भगवान शिव
  • माता पार्वती
  • भगवान गणेश
  • नंदी महाराज
  • शिवगण

शुक्र प्रदोष व्रत की आसान पूजा विधि

  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त (5:25 से 6:18 बजे) में स्नान करें.
  • साफ कपड़े पहनें.
  • हाथ में जल और फूल लेकर व्रत और शिव पूजा का संकल्प लें.
  • भगवान शिव की रोज की तरह पूजा करें.
  • सूर्य देव को जल अर्पित करें.
  • पूरे दिन फलाहार रखें और शिव भजन करें.

शाम की पूजा

  • शाम को शुभ मुहूर्त में शिव मंदिर जाएं या घर पर ही पूजा करें.
  • सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं.
  • फिर पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर) से अभिषेक करें.
  • इसके बाद फूल, अक्षत, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल, माला और चंदन चढ़ाएं.
  • दीपक और धूप जलाएं.
  • भगवान शिव को बेर, मिठाई या खीर का भोग लगाएं.
  • शिव चालीसा पढ़ें और प्रदोष व्रत की कथा सुनें.
  • अंत में भगवान शिव की आरती करें और गलती के लिए क्षमा मांगें.
  • व्रत का समापन
  • रात में जागरण करें.
  • अगली सुबह स्नान करके फिर से शिव पूजा करें.
  • अपनी क्षमता अनुसार अन्न, वस्त्र या फल का दान करें.
  • इसके बाद व्रत खोलें (पारण करें).

ये भी पढ़ें:  प्रदोष व्रत भोले बाबा को प्रसन्न करने का उत्तम दिन, करें महादेव की आरती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >