Shardiya Navratri Day 6, Katyayani Mata Katha: नवरात्रि के छठे दिन करें माता कात्यायनी की कथा का पाठ

Shardiya Navratri Day 6, Katyayani Mata Katha: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. मां कात्यायनी की कथा सुनने से भक्त को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Shardiya Navratri Day 6, Katyayani Mata Katha: शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है. नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. माना जाता है कि मां के इस स्वरूप की पूजा अर्चना से विवाह में आ रही परेशानी दूर हो जाती है. आइए जानते हैं नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के कथा पाठ के बारे में

कात्यायनी माता की कथा

ऋषि कात्यायन देवी दुर्गा के अत्यंत श्रद्धालु भक्त थे. उन्होंने मां दुर्गा की आराधना के लिए कई वर्षों तक कठोर तप किया. उनकी तपस्या से संतुष्ट होकर मां दुर्गा ने उन्हें दर्शन दिए और ऋषि से यह वरदान मांगा कि वे उनकी पुत्री के रूप में अवतरित हों.

Durga Ashtami 2024 Date: दुर्गाअष्टमी के डेट को लेकर ना हों कंफ्यूज, यहां देखें सही डेट

Gochar October 2024: अक्टूबर में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन, किन राशियों के लिए होगा शुभ

पुराणों में मां को अजन्मा बताया गया है, फिर भी मां ने ऋषि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर उनकी इच्छा को पूरा करने का आश्वासन दिया और उनके घर में पुत्री के रूप में प्रकट हुईं.

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, विवाह से पूर्व पुत्री को पिता के गोत्र से पहचाना जाता है और विवाह के बाद उसे पति के गोत्र से जाना जाता है.

मां कात्यायनी ने ऋषि कात्यायन की इच्छा को पूरा किया और वे अपने सम्पूर्ण जीवन में अपने पिता के गोत्र से ही जानी गईं.

मां कात्यायनी अमोघ फल प्रदान करने वाली हैं. भगवान कृष्ण को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए ब्रज की गोपियों ने मां कात्यायनी की आराधना की थी. यह आराधना यमुना नदी के किनारे की गई थी. इसी कारण से मां को ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >