Shardiya Navratri 2024 1st Day: नवरात्रि की होगी शुरूआत, कल इस विधि से करें मां शैलपुत्री की पूजा

Shardiya Navratri 1st Day 2024: कल 3 अक्टबर 2024, दिन गुरुवार से शारदीय नवरात्रों का शुभारंभ होने जा रहा है. नवरात्र के दौरान मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है. इसी कड़ी में नवरात्रि के पहले दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना का विधान है.

Shardiya Navratri 2024 1st Day- Maa shailputri: शक्ति की आराधना का महान पर्व शारदीय नवरात्र का शुभारंभ आश्विन माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को मां शैलपुत्री की आराधना के साथ गुरूवार को आरंभ होने वाला है.माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कलश स्थापना के पश्चात की जाती है.

मां शैलपुत्री का वस्त्र

यदि हम मां शैलपुत्री के वस्त्रों की चर्चा करें, तो वह सफेद वस्त्र धारण करती हैं. माता के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल सुशोभित है. मां के माथे पर चंद्रमा की आभा है. इसके अतिरिक्त, मां की सवारी नंदी है.

Shardiya Navratri 2024 Chandi Path: नवरात्रि में जरूर करें चंडी पाठ, मिलेगा ये फायदा

Happy Navratri 2024: उत्सव के नौ दिन आपको शक्ति … अपनों को यहां से भेजें नवरात्रि की बधाई

Shubho Mahalaya 2024 Wishes: ढाकर बजना जनन डिचे मेर आगमों… यहां से दें महालया की बधाई

मां शैलपुत्रि का रूप

मां शैलपुत्री के स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा जा सकता है कि उनका रंग श्वेत है. माता ने सफेद वस्त्र धारण किए हुए हैं. उनकी सवारी वृषभ, अर्थात बैल है. मां शैलपुत्री ने दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल धारण किया है. उनका यह रूप सौम्यता, करुणा, स्नेह और धैर्य का प्रतीक है.

मां शैलपुत्री की पूजा विधि

नवरात्रि के पहले दिन प्रातः स्नान करके तैयार हो जाएं.
इसके बाद मां का ध्यान करते हुए कलश की स्थापना करें.
कलश स्थापना के पश्चात मां शैलपुत्री के चित्र को स्थापित करें.
मां को कुमकुम और अक्षत अर्पित करें.
मां शैलपुत्री का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें.
उन्हें सफेद पुष्प अर्पित करें.
अंत में मां शैलपुत्री की आरती उतारें और भोग लगाएं.

मां शैलपुत्री के पूजा मंत्र (Maa Shailputri Puja Mantra)

ऊँ देवी शैलपुत्र्यै नमः ।।
या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।।
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।।

Also Read: Maa Shailputri ki Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें माता शैलपुत्री की आरती, शैलपुत्री मां बैल पर सवार करें देवता जय जयकार…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >