Shani Rohini Nakshatra: रोहिणी नक्षत्र और शनि, क्यों कांप उठते हैं राजा-महाराजा

Shani Rohini Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र मानता है कि विधि के विधान से न मनुष्य बचता है, न देवता. शनि का रोहिणी नक्षत्र पर गोचर इतिहास और पुराणों में बड़े उलटफेर का कारण बताया गया है. जानिए ऐसी ही पौराणिक कथाएं, जहां ग्रहों के आगे सत्ता और पुरुषार्थ की परीक्षा हुई.

पूर्व रघोत्तमा शुक्ल
पूर्व पीसीएस, लखनऊ

Shani Rohini Nakshatra: वैदिक ज्योतिष का मूल सिद्धांत कहता है कि पृथ्वी पर जन्म लेने वाला प्रत्येक प्राणी ग्रहों के प्रभाव में रहता है. हालांकि शास्त्र पुरुषार्थ को भी स्वीकार करता है, लेकिन कई बार ग्रहों की चाल इतनी प्रभावशाली होती है कि बड़े-बड़े साम्राज्य तक डगमगा जाते हैं. विशेष रूप से शनि ग्रह को न्याय, कर्म और परिणाम का कारक माना गया है.

शनि का रोहिणी नक्षत्र पर गोचर क्यों है विशेष

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, जब शनि रोहिणी नक्षत्र पर गोचर करते हैं, तो यह समय शासकों और सत्ता में बैठे लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. कहा जाता है कि इस काल में चक्रवर्ती राजाओं का वैभव नष्ट हो जाता है. यही कारण है कि शनि का यह गोचर इतिहास और पुराणों में भय और चेतावनी का प्रतीक माना गया है.

राजा दशरथ और शनि की प्रसिद्ध कथा

रामायण काल की एक प्रसिद्ध कथा राजा दशरथ से जुड़ी है. जब उनके शासनकाल में शनि के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश का समय आया, तो राजपंडितों ने अनिष्ट की आशंका जताई. राजा दशरथ ने इसे स्वीकार करने के बजाय पुरुषार्थ का मार्ग चुना. उन्होंने दिव्यास्त्र लेकर शनि के मार्ग में स्वयं को खड़ा कर दिया और उनके आगे बढ़ने से रोक दिया.

शनि का वक्री होना और राजा का पुरुषार्थ

कथा के अनुसार, शनि ने राजा दशरथ से कहा कि वे भगवान विष्णु की शक्ति से संचालित हैं और कर्मानुसार फल देने के लिए बाध्य हैं. राजा ने उत्तर दिया कि अपनी प्रजा और राज्य की रक्षा करना उनका कर्तव्य है. राजा के अदम्य साहस और पुरुषार्थ से प्रसन्न होकर शनि ने उस समय वक्री गति अपना ली, जिससे तत्काल अनिष्ट टल गया. हालांकि शनि ने यह भी कहा कि नियत समय पर वे अपना प्रभाव अवश्य दिखाएंगे.

ये भी पढ़ें: जनवरी नहीं, चैत्र से शुरू होता है हिंदू नववर्ष, जानें सही डेट

भगवान राम भी रहे ग्रहों के अधीन

वैदिक परंपरा में कहा गया है कि जैसे मयूर के लिए शिखा और नाग के लिए मणि आवश्यक है, वैसे ही वेदांग शास्त्रों में ज्योतिष का विशेष स्थान है. कथा है कि जब भगवान राम पृथ्वी पर अवतरित होने वाले थे, तब सूर्य देव ने स्मरण कराया कि पृथ्वी पर जन्म लेने वालों पर ग्रहों के नियम लागू होते हैं. प्रभु राम ने इसे स्वीकार किया.

श्रीराम की जन्मकुंडली और ग्रह योग

भगवान राम का जन्म कर्क लग्न में हुआ. उनकी कुंडली में गुरु और चंद्र लग्न में स्थित थे, जिससे गजकेसरी योग बना. सूर्य कर्म भाव में होकर अखंड राजयोग बना रहे थे. कई ग्रह उच्च और केंद्र में थे, जिससे महान राजयोग बने. हालांकि मंगल और शनि की दृष्टि के कारण उनके जीवन में संघर्ष भी आया, जिसके चलते राज्याभिषेक टल गया और उन्हें वनवास मिला.

रावण वध और आदित्य हृदय स्तोत्र

लंका युद्ध के दौरान भी ग्रहों का प्रभाव दिखाई देता है. मान्यता है कि रावण से युद्ध में सफलता के लिए श्रीराम ने रणभूमि में आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ किया. सूर्योपासना के बाद ही उन्हें विजय प्राप्त हुई. यह दर्शाता है कि देवावतार भी ग्रहों के संतुलन को महत्व देते थे.

ग्रह, कर्म और पुरुषार्थ का संतुलन

इन पौराणिक कथाओं से स्पष्ट होता है कि ग्रहों का प्रभाव अटल है, लेकिन पुरुषार्थ उससे टकराने की शक्ति देता है. ज्योतिष न तो केवल भाग्य की बात करता है, न ही केवल कर्म की, बल्कि दोनों के संतुलन को ही जीवन का सत्य मानता है.

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और लोक विश्वासों पर आधारित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >