Shani Pradosh Vrat Katha: शनि प्रदोष के दिन आज जरूर पढ़ें ये व्रत कथा

Shani Pradosh Vrat Katha: आज शनि प्रदोष व्रत का पावन अवसर है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा और व्रत करने से शनि की कुदृष्टि से मुक्ति मिलती है. श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत करने वाले भक्तों के जीवन से दुख-दरिद्रता दूर होती है और सुख, समृद्धि और सफलता आती है.

Shani Pradosh Vrat Katha: हिंदू धर्म में प्रत्येक माह की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है.इस शुभ अवसर पर श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति भाव से पूजा करते हैं और प्रदोष व्रत रखते हैं.इस व्रत के पालन से साधक पर शिव-पार्वती की विशेष कृपा होती है और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आती है.

विशेष रूप से शनि प्रदोष व्रत करने से शनि की कुदृष्टि से मुक्ति मिलती है.साथ ही करियर, व्यवसाय और जीवन की अन्य परेशानियों में सफलता प्राप्त होती है.हम यहां बताने जा रहे हैं शनि प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त और कथा

आश्विन माह का अंतिम प्रदोष व्रत: तिथि और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि इस वर्ष 04 अक्टूबर 2025 को शाम 05:09 बजे से शुरू होगी और 05 अक्टूबर 2025, दोपहर 03:03 बजे तक चलेगी.

प्रदोष व्रत का शुभ दिन: 04 अक्टूबर 2025

प्रदोष काल: सूर्यास्त के बाद

ये भी लिखें: शनि प्रदोष व्रत आज, दुख-दरिद्रता दूर करने और सफलता पाने का संयोग

इस समय भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष महत्व है.व्रत और पूजा से साधक को शिव-पार्वती की कृपा, सुख-समृद्धि और शनि दोष से मुक्ति मिलती है.

शनि प्रदोष व्रत कथा

एक समय की बात है.एक निर्धन ब्राह्मण दंपत्ति दरिद्रता से अत्यंत दुखी जीवन व्यतीत कर रहे थे.पत्नी अपने परिवार की दयनीय स्थिति से व्याकुल होकर शांडिल्य ऋषि के पास पहुँची और बोली—
“हे महामुने! मैं अत्यंत दुखी हूँ, कृपया दुख निवारण का उपाय बताइए.मेरे दोनों पुत्र आपकी शरण में हैं.ज्येष्ठ पुत्र धर्म राजकुमार है और कनिष्ठ पुत्र शुचिव्रत है.परंतु हम दरिद्र हैं, आप ही हमारा उद्धार करें.”

ऋषि ने उसकी प्रार्थना सुनकर कहा—
“तुम सब प्रदोष व्रत का पालन करो.यह व्रत भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इसके प्रभाव से असंभव भी संभव हो जाता है.”

इसके बाद परिवार ने श्रद्धा और नियमपूर्वक प्रदोष व्रत का संकल्प लिया.

शिव कृपा से मिला धन

जब व्रत का दिन आया तो छोटा पुत्र शुचिव्रत स्नान के लिए तालाब गया.मार्ग में उसे स्वर्ण से भरा कलश मिला.वह उसे घर ले आया और माता को सौंप दिया.

माता ने प्रसन्न होकर कहा—
“पुत्र, यह धन हमें शिवजी की कृपा से प्राप्त हुआ है.इसे प्रसाद समझकर दोनों भाई आपस में बांट लो.”

तब ज्येष्ठ पुत्र धर्म बोला—
“मां! यह धन मेरे छोटे भाई का ही है.मैं इसे तभी स्वीकार करूंगा जब स्वयं भगवान शिव और माता पार्वती मुझे देंगे.”

इसके बाद वह भगवान शिव की आराधना में लग गया.

गंधर्व कन्या से मिलन

कुछ समय बाद दोनों भाई वन भ्रमण को निकले.वहां उन्होंने अनेक गंधर्व कन्याओं को क्रीड़ा करते देखा.शुचिव्रत वहीं ठहर गया, जबकि धर्म राजकुमार आगे बढ़ गया.

वहीं उसकी भेंट अति सुंदरी गंधर्व कन्या अंशुमति से हुई.वह राजकुमार को देख मोहित हो गई और बोली—
“मैं गंधर्वराज बिद्रविक की पुत्री हूं.विधाता ने हमारा संयोग मिलाया है.”

अंशुमति ने मोतियों का हार राजकुमार के गले में डाल दिया.राजकुमार ने स्वीकार करते हुए कहा—
“हे देवी! मैं निर्धन हूं.”

कन्या ने उत्तर दिया—

“धन की चिंता मत करो, मैं तुम्हारे साथ हूं.”

फिर वह अपने सखियों के संग चली गई.

शिव आज्ञा से हुआ विवाह

कुछ दिन बाद गंधर्वराज स्वयं कन्या के साथ वहां आए और धर्म राजकुमार से बोले—
“हे राजकुमार! जब मैं कैलाश गया था, तो शंकर भगवान ने मुझसे कहा कि धर्मगुप्त नामक राजपुत्र इस समय निर्धन और राज्यहीन है.वह मेरा परम भक्त है.अतः उसकी सहायता करो और अपनी कन्या का विवाह उससे कर दो.”

महादेव की आज्ञा मानकर गंधर्वराज ने अपनी कन्या अंशुमति का विवाह राजकुमार धर्म से कर दिया.साथ ही उसे धन-सम्पत्ति भी प्रदान की.

भगवान शिव की कृपा से धर्मगुप्त ने समय आने पर अपने शत्रुओं का दमन किया और राजगद्दी पर आसीन होकर राज्य का सुख भोगने लगा.

शिक्षा

यह कथा बताती है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव भक्तों की सभी बाधाएं दूर कर देते हैं.निर्धनता दूर होती है, सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है तथा असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >