September 2026 Grah Gochar: सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन

September 2026 Grah Gochar: सितंबर 2026 ग्रह गोचर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा. शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल के राशि परिवर्तन से नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में बदलाव संभव है. जानिए किस तारीख को कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा और इसका संभावित प्रभाव क्या होगा.

September 2026 Grah Gochar: सितंबर 2026 में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल के गोचर से करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में बदलाव के ज्योतिषीय संकेत मिल रहे हैं.

सितंबर 2026 में होंगे बड़े ग्रह गोचर

ज्योतिष के अनुसार सितंबर 2026 ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण महीना रहने वाला है. इस दौरान शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल अपनी राशियां बदलेंगे. ग्रहों के इन परिवर्तन का असर व्यक्ति के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन पर पड़ने की संभावना मानी जा रही है. पंडित पुरनेंदु पाठक के अनुसार ग्रहों की यह हलचल देश-दुनिया की घटनाओं को भी प्रभावित कर सकती है.

2 सितंबर: शुक्र का तुला राशि में प्रवेश

महीने की शुरुआत में 2 सितंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे. तुला को शुक्र की अपनी राशि माना जाता है, इसलिए यह गोचर विशेष महत्व रखता है. शुक्र सुख-सुविधा, धन, प्रेम, सौंदर्य, कला और रिश्तों के कारक माने जाते हैं. ऐसे में आर्थिक मामलों में नए अवसर और निजी रिश्तों में सकारात्मक बदलाव के संकेत बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Monthly Horoscope September 2026: वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, वहीं इन 3 राशियों की बढ़ेगी चिंता! पढ़ें 12 राशियों का हाल

7 सितंबर: बुध का कन्या राशि में गोचर

7 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. बुध बुद्धि, वाणी, कारोबार, गणना और निर्णय क्षमता से जुड़े ग्रह माने जाते हैं. कन्या राशि में बुध की स्थिति मजबूत मानी जाती है. इसका प्रभाव नौकरी, व्यापार, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और संचार से जुड़े क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है. योजनाबद्ध तरीके से काम करने वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

17 सितंबर: सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश

17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस परिवर्तन से अटके हुए कार्यों में गति आ सकती है. पुराने सौदों या लंबित मामलों में लाभ मिलने के अवसर भी बन सकते हैं.

18 सितंबर: मंगल का कर्क राशि में गोचर

इसके अगले दिन यानी 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल साहस, ऊर्जा और पराक्रम के कारक माने जाते हैं. इस गोचर से उत्साह और सक्रियता बढ़ सकती है, लेकिन गुस्से और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से नुकसान होने की आशंका भी रहेगी.

26 सितंबर: बुध फिर बदलेंगे राशि

महीने के अंत में 26 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस परिवर्तन से बातचीत, निर्णय क्षमता और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं. व्यापार और रोजगार से जुड़े मामलों में तेजी आने की संभावना जताई गई है.

देश-दुनिया पर भी पड़ सकता है असर

ज्योतिषीय आकलन के अनुसार सितंबर में ग्रहों की यह हलचल मौसम और सामाजिक परिस्थितियों से जुड़े बदलावों का संकेत भी दे सकती है. भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन, दुर्घटनाओं और राजनीतिक गतिविधियों में उतार-चढ़ाव जैसी घटनाओं की संभावना जताई गई है. हालांकि, ये ज्योतिषीय मान्यताएं हैं और इन्हें निश्चित भविष्यवाणी नहीं माना जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >