शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से मिलेगी महादेव की कृपा, जानें पूजा विधि और विवाह के विशेष उपाय

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है. विशेष रूप से सावन सोमवार के दिन व्रत, रुद्राभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने का धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है. सावन सोमवार पर श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई पूजा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकती है.

Belpatra Puja: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है. इस दौरान आने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत रखने और विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ती है, जबकि विवाहित दंपत्तियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है. साथ ही घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोषों के प्रभाव को कम करने में भी यह पूजा लाभकारी मानी जाती है.

सावन सोमवार की पूजा विधि

सावन सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से रुद्राभिषेक करें. पूजा के दौरान निम्न सामग्री अर्पित करना शुभ माना गया है:

  • आक के फूल
  • सफेद चंदन
  • धतूरा
  • मौसमी फल
  • बेलपत्र

पूजा के समय श्रद्धापूर्वक 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें. अंत में भगवान शिव की आरती कर प्रसाद वितरित करें. व्रत रखने वाले श्रद्धालु शाम को फलाहार ग्रहण कर सकते हैं.

बेलपत्र अर्पित करने के धार्मिक नियम

भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय माना गया है. सावन में बेलपत्र अर्पित करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है. शास्त्रों में इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं:

धार्मिक मान्यता है कि इन नियमों का पालन करते हुए पूजा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं.

शीघ्र विवाह के लिए करें हल्दी का विशेष उपाय

जिन लोगों के विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या मनचाहा रिश्ता नहीं मिल रहा है, उनके लिए सावन सोमवार का दिन विशेष फलदायी माना जाता है. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी से जुड़ा यह उपाय विवाह योग को मजबूत करने में सहायक माना जाता है.

आवश्यक सामग्री

  • 1 श्रीफल (नारियल)
  • 5 साबुत हल्दी की गांठें
  • 1 पीला फूल दक्षिणा

उपाय करने की विधि: सुबह स्नान के बाद भगवान शिव का स्मरण करें. हाथ में श्रीफल, हल्दी और पीला फूल लेकर शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें. इन वस्तुओं को घर के मंदिर में रखें. शाम को शिव मंदिर जाकर इन्हें दक्षिणा सहित शिवलिंग पर अर्पित कर दें. माता-पिता भी अपने बच्चों के विवाह हेतु यह उपाय कर सकते हैं.


ये भी पढ़ें:  पहली सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.17 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है. विशेष रूप से सावन सोमवार के दिन व्रत, रुद्राभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने का धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है. सावन सोमवार पर श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई पूजा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >