Sawan Putrada Ekadashi 2025: आज रखा जा रहा है पुत्रदा एकादशी का व्रत,जानें पूजा करने का शुभ मुहूर्त व विधि

Sawan Putrada Ekadashi 2025: सावन पुत्रदा एकादशी 2025 का व्रत आज श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है. यह व्रत संतान सुख, समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली की प्राप्ति के लिए विशेष माना जाता है. आइए जानते हैं इसके शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से.

Sawan Putrada Ekadashi 2025: आज मंगलवार 5अगस्त 2025 को विष्णु भक्त सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत रख जा रहा है. सावन माह में भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. इसी महीने पड़ने वाली पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति के लिए किया जाता है. सावन के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाने वाली यह एकादशी विशेष रूप से उन दंपतियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो संतान की कामना रखते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

पुत्रदा एकादशी 2025: शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 4 अगस्त 2025 को सुबह 11:41 बजे शुरू होकर 5 अगस्त 2025 को दोपहर 1:12 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत 5 अगस्त को रखा जाएगा. व्रत का पारण 6 अगस्त 2025 को सुबह 5:45 से 8:26 बजे के बीच किया जा सकेगा.

क्यों रखते हैं पुत्रदा एकादशी का व्रत? जानिए धार्मिक महत्व

पुत्रदा एकादशी पूजा विधि

पुत्रदा एकादशी के दिन सवेरे स्नान कर स्वच्छ पीले या लाल वस्त्र धारण करें और सबसे पहले सूर्यदेव को जल अर्पित करें. पूजा स्थल पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. भगवान विष्णु और लड्डू गोपाल को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से स्नान कराएं. इसके बाद पीले फूल, तुलसी दल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें.

पूजा के दौरान ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. दिनभर निराहार या फलाहार व्रत रखें और रात में भजन-कीर्तन करें. जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या अन्य सामग्री का दान करें. साथ ही आटे के दीपक बनाकर, उनमें तेल या घी भरकर पीपल या बड़ के पत्ते पर रखकर नदी में प्रवाहित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >