Sawan Pradosh Vrat 2024: सावन के पहला प्रदोष व्रत की है खास अहमियत, बरसेगी शिव जी की कृपा

Sawan Pradosh Vrat 2024: सावन के पहले प्रदोष व्रत पर 1अगस्त 2024 को मृगशिरा नक्षत्र रहने वाला है. आइए जानते हैं सावन प्रदोष व्रत डेट, महत्व, पूजा- विधि

Sawan Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रमुख व्रतों में से एक प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है. यह व्रत हर माह में दो बार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस वर्ष सावन माह की शुरुआत के साथ ही इसका पहला प्रदोष व्रत भी विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त कर रहा है.

Sawan Pradosh Vrat 2024: शुभ मुहूर्त

ज्योतिष गणना के अनुसार वर्ष 2024 के सावन का पहला प्रदोष व्रत 1 अगस्त गुरुवार को रखा जाएगा. पंचांग के अनुसार व्रत की तिथि 1 अगस्त को दोपहर 3:28 बजे से शुरू होकर अगले दिन 2 अगस्त को दोपहर 3:26 बजे तक रहेगी. इस पावन अवसर पर भक्त भगवान शिव की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

Vastu Shastra: इस दिशा की तरफ सिर करके सोना हो सकता है हानिकारण, जानें सोने का सही डायरेक्शन

Sawan Pradosh Vrat 2024: व्रत विधि

1 अगस्त, गुरुवार को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लें. संकल्प लेते समय भगवान शिव का ध्यान करें और मन ही मन प्रार्थना करें कि आप प्रदोष व्रत को विधि-विधान से पूर्ण कर सकें. व्रत के दौरान सात्विक भोजन करना चाहिए. सात्विक भोजन में शाकाहारी भोजन शामिल होता है जिसमें लहसुन, प्याज आदि का सेवन नहीं किया जाता है. शाम को पूजा की तैयारी करें.

पूजा के लिए बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल, दूध, दही, शहद, शमीपत्र आदि सामग्री एकत्रित करें. शुद्ध आसन पर बैठकर भगवान शिव का ध्यान करें. उनका जलाभिषेक करें और उन्हें बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित करें. इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें और आरती करें.

यह माना जाता है कि प्रदोष व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा आशीर्वाद प्रदान करते हैं. सावन के पवित्र महीने में पड़ने वाला प्रदोष व्रत और भी शुभ फलदायी होता है, अतः इस अवसर को चूकना नहीं चाहिए. भगवान शिव की कृपा पाने और मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धापूर्वक प्रदोष व्रत रखा जा सकता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

यहाँ पढ़े : शिव जी की आरती
यहाँ पढ़े : Shiv Chalisa

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >