गजानन संकष्टी चतुर्थी 2026: इस दिन गणेश जी को क्या चढ़ाएं? जानें शुभ भोग, पूजा नियम और व्रत का महत्व

गजानन संकष्टी चतुर्थी 2026 पर भगवान गणेश को कौन-सा भोग अर्पित करें? जानें पूजा विधि, व्रत नियम, चंद्र अर्घ्य का महत्व और शुभ योग की पूरी जानकारी.

Gajanan Sankashti Chaturthi 2026: सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को गजानन संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है. इस दिन भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने की परंपरा है. वैदिक पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 1 अगस्त 2026 को रात 11:07 बजे शुरू होगी और 2 अगस्त 2026 को रात 11:15 बजे समाप्त होगी. उदयातिथि और चंद्रोदय के आधार पर गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत 2 अगस्त, रविवार को रखा जाएगा. इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी बन रहा है. पूरे दिन पंचक रहेगा, लेकिन इसका व्रत और पूजा पर कोई अशुभ प्रभाव नहीं माना गया है. यहां जानिए गजानन संकष्टी चतुर्थी की के दिन गणेश जी को क्या अर्पित करें.

गणेश जी को क्या चढ़ाएं?

गजानन संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बताते हैं कि पूजा के दौरान इन चीजों का भोग अवश्य लगाएं—

  • दूर्वा (21 या 11 गांठ)
  • मोदक या लड्डू
  • गुड़ और चना
  • नारियल
  • लाल या पीले फूल
  • सिंदूर और अक्षत
  • केले एवं मौसमी फल


ये भी पढ़ें: सावन में कब है गजानन संकष्टी चतुर्थी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व


मान्यता है कि मोदक और दूर्वा अर्पित करने से गणपति शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों के विघ्न दूर करते हैं.

पूजा नियम और चंद्र अर्घ्य का महत्व

प्रातः स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें और भगवान गणेश का अभिषेक कर विधिवत पूजा करें. गणेश मंत्रों का जाप करें तथा आरती के बाद भोग अर्पित करें. संकष्टी चतुर्थी का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पूर्ण माना जाता है. इसलिए चंद्रोदय के समय जल, अक्षत और पुष्प के साथ चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें. धार्मिक मान्यता है कि विघ्नहर्ता गणेश की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >