सावन में कब रखा जाएगा कामिका और पुत्रदा एकादशी का व्रत? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण समय

सावन 2026 में आने वाली कामिका और पुत्रदा एकादशी का महत्व विशेष है. जानें कब रखें ये व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय. संतान सुख और पाप मुक्ति के लिए करें ये खास उपाय.

Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है. चातुर्मास की शुरुआत होने के कारण यह महीना भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की उपासना के लिए भी विशेष महत्व रखता है. सावन में दो प्रमुख एकादशी व्रत पड़ते हैं-कामिका एकादशी (कृष्ण पक्ष) और सावन पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष). मान्यता है कि एकादशी व्रत का विधि-विधान से पालन करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं. अगर आप भी सावन 2026 में एकादशी व्रत रखने की योजना बना रहे हैं, तो यहां जानिए दोनों व्रतों की सही तिथि, शुभ पूजा मुहूर्त और पारण का समय.

कामिका एकादशी 2026

सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है. यह व्रत भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने और पापों से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है. पद्म पुराण के अनुसार, कामिका एकादशी का व्रत करने से अनजाने में हुए पापों का नाश होता है और साधक को भगवान विष्णु के साथ पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है.

पूजा तिथि/समय
एकादशी तिथि प्रारंभ8 अगस्त 2026, दोपहर 1:59 बजे
एकादशी तिथि समाप्त9 अगस्त 2026, सुबह 11:04 बजे
व्रत की तिथि9 अगस्त 2026 (रविवार)
पूजा का शुभ मुहूर्तसुबह 7:27 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
पारण का समय10 अगस्त 2026, सुबह 5:47 बजे से सुबह 8:00 बजे तक

सावन पुत्रदा एकादशी 2026

सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को सावन पुत्रदा एकादशी या पवित्रा एकादशी कहा जाता है. यह व्रत संतान सुख, संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए रखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जिन दंपत्तियों को संतान प्राप्ति में कठिनाई हो, उनके लिए यह व्रत बेहद फलदायी माना जाता है.

पूजातिथि/समय
एकादशी तिथि प्रारंभ23 अगस्त 2026, सुबह 2:01 बजे
एकादशी तिथि समाप्त24 अगस्त 2026, सुबह 4:18 बजे
व्रत की तिथि23 अगस्त 2026 (रविवार)
पूजा का शुभ मुहूर्तसुबह 7:32 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक
पारण का समय24 अगस्त 2026, दोपहर 1:41 बजे से शाम 4:16 बजे तक

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026: देवघर के आसमान में ड्रोन शो ने बिखेरा शिवमय नजारा, पहले दिन 74,987 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >