सावन के चौथे सोमवार पर भौम प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. पंचांग के अनुसार इस साल सावन का तीसरा चौथा सोमवार 25 अगस्त को पड़ रहा है और इस दिन त्रयोदशी तिथि भी पड़ रही है.
इसलिए सावन का चौथा और आखिरी सोमवार भगवान शिव की कृपा पाने के लिए खास माना जा रहा है. पौराणिक मान्यता है कि सावन सोमवार पर प्रदोष व्रत का संयोग बनने से पूजा-पाठ का विशेष फल प्राप्त होता है.
चौथे सावन सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग
द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन का चौथा सोमवार 25 अगस्त को पड़ रहा है. तिथि सावन शुक्ल त्रयोदशी है. मान्यतानुसार, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखने का विधान है. चूंकि, त्रयोदशी तिथि सोमवार को पड़ रही है. इसलिए इसे प्रदोष व्रत कहा जा रहा है.
सावन सोमवार पर पड़ने वाले प्रदोष व्रत की महिमा का शिव पुराण, स्कंद पुराण और लिंग पुराण में वर्णन मिलता है. इसके मुताबिक सावन, सोमवार और प्रदोष व्रत महादेव की कृपा पाने के लिए बेहद खास हैं. साथ ही अगर ये तीनों शुभ किसी खास अवसर पर बने, तो पूजन का विशेष फल मिलता है.
कैसे दूर होगा आर्थिक संकट?
सावन सोमवार भगवान शिव की उपासना के साथ-साथ अर्थिक संकट दूर करने के लिए खास माना गया है. शिव पुराण के मुताबिक इस दिन प्रदोष काल में शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध और थोड़ा काला तिल अर्पित करने से रुपये-पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं.
संमृद्धि के लिए क्या करें?
सावन प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर सुबह या शाम को पूजन के बाद जरूरतमंदों के बीच दान करने से जीवन में संमृद्धि आती है. साथ ही अगर अगर कर्ज इत्यादि की समस्या है, तो वह भी दूर होने लगती है.
कैसे मिलेगी पापों से मुक्ति?
सावन के चौथे सोमवार पर प्रदोष काल में शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, शुद्ध जल, अक्षत भांग की पत्तियां इत्यादि चढ़ाने से जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है.
ये भी पढ़ें: सावन पूर्णिमा 2026 कब है? ज्योतिषाचार्य से जानें सही तारीख, व्रत, पूजा और स्नान-दान का शुभ समय
मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए क्या करें?
सावन के प्रदोष व्रत के दिन शिविलिंग पर चंदन का लेप लगाएं. शिव पुराण के मुताबिक शिवलिंग पर चंदन अर्पित करने से मान-सम्मान की प्राप्त होती है.
नौकरी-व्यापार में तरक्की के लिए क्या करें?
जॉब या बिजनेस में तरक्की पाने के लिए सावन प्रदोष व्रत के दिन बेलपत्र पर सफेद या पीले चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' लिखें और उसे बारी-बारी से शिवलिंग पर श्रद्धा से अर्पित करें.
पंडित मणिभूषण झा के मुताबिक सावन भौम प्रदोष व्रत पर यह उपाय करने से जल्द ही नौकरी और व्यापार से जुड़ी आर्थिक या अन्य परेशानियां दूर होने लगती है.
