Sakat Chauth 2026: सकट चौथ के दिन करें ये शक्तिशाली उपाय, संतान के जीवन से दूर होंगे सभी संकट

Sakat Chauth 2026: इस साल सकट चौथ 6 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ कुछ विशेष ज्योतिष उपाय करना बेहद फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है. आइए जानते हैं कि सकट चौथ के दिन कौन-से ज्योतिष उपाय करना शुभ माना गया है.

Sakat Chauth 2026: सकट चौथ भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन माताएं भगवान गणेश की विशेष पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं. माना जाता है कि जो माता इस व्रत को सच्चे मन और पूरी निष्ठा के साथ विधि-विधान से करती है, उनकी संतान को भगवान गणेश दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो पूजा का फल दोगुना हो जाता है.

सकट चौथ के दिन करें ये उपाय

संकटनाश गणेश स्तोत्र का पाठ

संतान की लंबी आयु और सुरक्षा के लिए इस दिन संकटनाश गणेश स्तोत्र का 108 बार पाठ करना चाहिए. माना जाता है कि इससे संतान पर मंडरा रहे सभी संकट दूर होते हैं. जीवन में सफलता आती है और सारे दुख-कष्ट समाप्त होते हैं.

तिल का दान

सकट चौथ के दिन तिल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इससे संतान के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उसकी आयु लंबी होती है. साथ ही तिल के दान से शनि दोष का प्रभाव भी कम होता है.

दीपक से जुड़ा उपाय

सकट चौथ के दिन भगवान गणेश के सामने दीपक जलाएं. दीपक जलाने के लिए घी का उपयोग करें और उसमें कपूर भी मिलाएं. कहा जाता है कि इससे संतान के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

भगवान शिव को अर्पित करें ये चीज

मान्यता है कि सकट चौथ के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करना बेहद शुभ होता है. माना जाता है कि इससे संतान के जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, कार्य बनने लगते हैं और सफलता प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें: Sakat Chauth 2026: 6 या 7 जनवरी साल 2026 में कब है सकट चौथ? जानें पर्व की सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >