Sakat Chauth 2025: इस दिन है सकट चौथ, इसलिए रखा जाता है यह व्रत

Sakat Chauth 2025: सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी, वक्रकुंडी चतुर्थी और तिलकुटा चौथ के नाम से भी जाना जाता है. संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर महीने आयोजित होता है, लेकिन माघ महीने में आने वाली संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व है. मान्यता है कि जो माताएं सकट चौथ के दिन निर्जला व्रत करती हैं और पूरी श्रद्धा से गणेश भगवान की पूजा करती हैं, उनकी संतान हमेशा स्वस्थ रहती है.

Sakat Chauth 2025: सकट चौथ को मगही चौथ और तिल चौथ के नाम से भी जाना जाता है.भारतीय संस्कृति और परंपराओं में यह दिन विशेष स्थान रखता है. यह त्योहार हर साल मकर संक्रांति के बाद माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं समाप्त होती हैं और सुख-समृद्धि आती है. खासतौर पर यह व्रत माएं अपने संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना के लिए रखती हैं.जानिए सकट चौथ व्रत कब है? शुभ मुहूर्त समेत पूरी डिटेल.

सकट चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त

सकट चौथ इस वर्ष 17 जनवरी 2025 को सुबह 04:06 बजे प्रारंभ होकर 18 जनवरी 2025 को सुबह 05:30 बजे समाप्त होगी. इस दिन का सबसे शुभ समय “ब्रह्म मुहूर्त” है, जो सुबह 05:27 बजे से 06:21 बजे तक रहेगा.

लाफिंग बुद्धा रखना क्यों मानते हैं शुभ? कहां रखें, जानिए वास्तु टिप्स 

सकट चौथ व्रत क्यों रखा जाता है?

यह व्रत मुख्य रूप से संतान के सुख और समृद्धि के लिए रखा जाता है.खासतौर पर माताएं यह व्रत अपने बच्चों की भलाई के लिए करती हैं, ताकि उनके बच्चों को लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त हो. कई माताएं तो इस दिन निर्जला व्रत भी करती हैं, यानी वे पानी तक नहीं पीतीं. व्रत का समापन चांद को देखकर और पूजा-अर्चना करके किया जाता है.इस दिन व्रत कथा पढ़ना भी जरूरी होता है, ताकि भगवान गणेश प्रसन्न हों और माता-पिता के संतान के लिए आशीर्वाद दें.

भगवान गणेश को कौन सी चीजें अर्पित की जाती हैं?

इस दिन भगवान गणेश को मोदक लड्डू, तिल, गुड़, फल आदि अर्पित किए जाते हैं. इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि इस दिन चंद्र देव को जल अर्पित करने से संतान की सेहत में सुधार हो सकता है.

दान-पुण्य और समाज सेवा

सकट चौथ पर दान और पुण्य कार्य करना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. लोग इस दिन गरीबों को भोजन या अन्य आवश्यक चीजें दान करते हैं, जिससे भगवान गणेश खुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >