Ruchak Yog: जानें क्या होता रूचक योग, जिसका मंगल के मेष राशि में प्रवेश होने से हो रहा निर्माण

ruchaka yog and its benefits: ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन रूचक राजयोग के साथ सौभाग्य योग, शोभन योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है.

Ruchak Yog: मंगल ग्रह ने अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश किया है. जिसकी वजह से “रूचक राजयोग” का निर्माण हो रहा है. यह एक अत्यंत शुभ योग माना जाता है जो जातक को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता और समृद्धि प्रदान करता है. आइए जानते हैं क्या होता है रूचक राजयोग और इसका प्रभाव.

रूचक योग क्या है?

रूचक योग कुंडली में मंगल ग्रह के प्रभाव से निर्मित होने वाला एक विशेष शुभ योग है. वैदिक ज्योतिष में इसे पांच महापुरुष योगों में से एक माना जाता है, जो जातक के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं.

रूचक योग का निर्माण कैसे होता है?

रूचक योग तब बनता है, जब मंगल ग्रह लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव में मेष, वृश्चिक या मकर राशि में स्थित होता है. उल्लेखनीय है कि मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह है और मकर राशि को उसकी उच्च राशि माना जाता है.

रूचक योग के प्रभाव

रूचक योग जातक के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डालता है. इन प्रभावों में शामिल हैं:

शारीरिक बल और पराक्रम: रूचक योग जातक को शारीरिक शक्ति, साहस और पराक्रम प्रदान करता है.

मानसिक क्षमता: यह योग जातक को तीव्र बुद्धि, निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास प्रदान करता है.

सफलता: रूचक योग जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने में सहायक होता है.

विशिष्ट क्षेत्रों में लाभ: यह योग खिलाड़ी, क्रिकेटर, बॉडीबिल्डर, पुलिसकर्मी, अधिकारी, कमांड अधिकारी, नौसेना अधिकारी, वायु सेना अधिकारी, राजनेता और मंत्री जैसे क्षेत्रों में करियर के लिए शुभ माना जाता है.

पद और प्रतिष्ठा: रूचक योग जातक को उच्च पद और प्रतिष्ठा दिलाने में सहायक होता है.

सुख-सुविधाएं: यह योग जातक को भौतिक सुख-सुविधाएं, धन-दौलत और समाज में सम्मान दिलाता है.

साहसिक जीवन: रूचक योग जातक को साहसी कार्यों के लिए प्रेरित करता है और जोखिम लेने की क्षमता प्रदान करता है.

स्वास्थ्य: रूचक योग जातक को उत्तम स्वास्थ्य और ऊर्जा प्रदान करता है.

विवाह: रूचक योग जातक को सुखी वैवाहिक जीवन प्रदान करता है.

धार्मिक प्रवृत्ति: रूचक योग जातक को धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति प्रेरित करता है.

रूचक योग पर प्रभाव डालने वाले कारक:

रूचक योग का प्रभाव कुंडली में इसकी स्थिति के साथ-साथ अन्य ग्रहों के योगों और उनसे होने वाले प्रभावों पर निर्भर करता है.

मंगल ग्रह का शुभ होना रूचक योग के सकारात्मक प्रभावों के लिए आवश्यक है. अशुभ मंगल ग्रह कुंडली में मांगलिक दोष का निर्माण कर सकता है.

कुंडली में पितृदोष, मांगलिक दोष या कालसर्प दोष जैसे अन्य दोषों की उपस्थिति रूचक योग के प्रभाव को कम कर सकती है.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >