Rishi Panchami 2025: ऋषि पंचमी आज, यहां से जानिए शुभ मुहूर्त, जरूर करें ये उपाय, मिलेगा अनंत पुण्य

Rishi Panchami 2025: भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाया जाने वाला ऋषि पंचमी पर्व सप्त ऋषियों को समर्पित है. इस साल यह व्रत आज 28 अगस्त को है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है. जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि.

Rishi Panchami 2025: हर साल हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी के अगले दिन ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाता है. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह व्रत किया जाता है. इस वर्ष आज 28 अगस्त 2025 को ऋषि पंचमी मनाई जाएगी. यह पर्व सप्त ऋषियों—कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, वशिष्ठ, गौतम, जमदग्नि और विश्वामित्र—की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है.

ऋषि पंचमी 2025 का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष ऋषि पंचमी की पंचमी तिथि 27 अगस्त दोपहर 3:44 बजे से प्रारंभ होकर 28 अगस्त शाम 5:56 बजे तक रहेगी. पूजा-अर्चना के लिए सबसे उत्तम समय आज सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:28 बजे तक है. इस शुभ मुहूर्त में किए गए पूजन से विशेष पुण्य और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.

ऋषि पंचमी 2025 की पूजा विधि

ऋषि पंचमी के दिन प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद सप्त ऋषियों की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें और दीप प्रज्वलित करके पूजा-अर्चना आरंभ करें. पूजन सामग्री में पंचामृत, पुष्प, चंदन, धूप-दीप और विभिन्न प्रकार के फल-फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है. पूजा के समय सप्त ऋषियों की आरती करें, मंत्रों का जाप करें और व्रत कथा का श्रवण करें. इस अवसर पर कई श्रद्धालु निर्जला व्रत या फलाहार का पालन भी करते हैं तथा पूरे दिन भगवान और सप्त ऋषियों का ध्यान करते हैं.

ऋषि पंचमी 2025 पर करें ये उपाय

ऋषि पंचमी के दिन सप्त ऋषियों की प्रतिमा बनवाकर किसी योग्य ब्राह्मण को दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है. ऐसा करने से अनंत पुण्य और परिवार में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >