रक्त चंदन: दुर्लभ लकड़ी, आध्यात्मिक शक्ति और ज्योतिषीय उपाय

Red Sandalwood Astrology Benefits: रक्त चंदन एक दुर्लभ और कीमती लकड़ी है जो ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. यह धन, सुख-शांति, सकारात्मक ऊर्जा और गुरु ग्रह को मजबूत करने में सहायक माना जाता है.

Red Sandalwood Astrology Benefits: भारत में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार की लकड़ियों में रक्त चंदन (Red Sandalwood) अपनी गहरी लाल रंगत, दुर्लभता और औषधीय गुणों के कारण सबसे विशेष माना जाता है. इसे अंग्रेजी में रेड सैंडलवुड (Red Sandalwood) कहा जाता है. यह मुख्य रूप से दक्षिण भारत, विशेषकर आंध्र प्रदेश के जंगलों में पाया जाता है.

साधारण चंदन की तरह इसकी खुशबू भले ही कम होती है, लेकिन इसकी लकड़ी का उपयोग पूजा-पाठ, औषधि और सजावटी कार्यों में अत्यधिक किया जाता है. इसकी कीमत बाजार में बहुत अधिक होती है, इसलिए इसे बेहद कीमती और दुर्लभ लकड़ी माना जाता है.

रक्त चंदन का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

हिंदू धर्म में चंदन का विशेष स्थान है. मान्यता है कि बिना चंदन के ईश्वर का श्रृंगार अधूरा माना जाता है. रक्त चंदन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंदन का संबंध गुरु ग्रह (बृहस्पति) से होता है. इसका उपयोग जीवन में मानसिक शांति, सौभाग्य और धन वृद्धि के लिए किया जाता है.

 रक्त चंदन के प्रमुख ज्योतिषीय उपाय

धन लाभ और समृद्धि के लिए उपाय

यदि घर में आर्थिक समस्याएं बनी रहती हैं, तो रक्त चंदन का यह उपाय लाभकारी माना जाता है. रक्त चंदन को लाल कपड़े में बांधकर माता लक्ष्मी के सामने रखें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. इसके बाद इसे घर के धन स्थान में रख दें. इससे धन आगमन के योग मजबूत होते हैं.

 घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा

गुरु पुष्य नक्षत्र के एक दिन पहले चंदन की जड़ पर सिंदूर, पीले चावल और जल अर्पित करें. अगले दिन थोड़ी लकड़ी घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर लगाएं. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है.

वैवाहिक जीवन में सुधार के लिए उपाय

वैवाहिक जीवन में तनाव या दूरी को कम करने के लिए चंदन की जड़ को गंगाजल से शुद्ध करें. इसके बाद फिटकरी के छोटे टुकड़े के साथ इसे लाल कपड़े में बांधकर कमर में धारण करने की मान्यता है. इससे संबंधों में मधुरता बढ़ती है.

गुरु ग्रह को मजबूत करने का उपाय

गुरुवार के दिन सफेद या पीले चंदन का तिलक लगाना शुभ माना जाता है. इससे मानसिक शांति मिलती है और कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है. जीवन में धन, सम्मान और सफलता के अवसर बढ़ते हैं.

ये भी पढ़ें: अधिकतर लोग आरती के बाद यह गलती करते हैं, धर्मशास्त्र में है इसका उल्लेख

धार्मिक मान्यता और प्रतीकात्मक महत्व

कबीर दास जी के दोहे के अनुसार, चंदन के पेड़ पर सांप लिपटे रहते हैं फिर भी चंदन अपनी शीतलता नहीं छोड़ता. यह जीवन में सहनशीलता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है.

रक्त चंदन केवल एक दुर्लभ लकड़ी ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके उपाय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, धन, शांति और समृद्धि लाने में सहायक माने जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >