अपने ही घर में लगता है डर? वास्तु की ये गलतियां हो सकती हैं वजह

क्या आपके घर में बिना किसी कारण के डर या घबराहट महसूस होती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के कुछ हिस्से और आदतें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं. इस लेख में जानें घर में डर लगने के संभावित कारण और उन्हें दूर करने के सरल उपाय.

Vastu Tips: घर को सुकून और सुरक्षा की जगह माना जाता है, लेकिन कई बार बिना किसी स्पष्ट कारण के घर में घबराहट या डर महसूस होने लगता है. वास्तु शास्त्र में इसके पीछे कुछ वास्तु दोषों को कारण माना जाता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इसके संभावित कारण और आसान उपाय.

घर में डर लगने के पीछे हो सकता है कारण

  • ईशान कोण में गंदगी: उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में कबाड़, भारी सामान या गंदगी रखना वास्तु की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता.
  • घर में अंधेरा: जिन कमरों में पर्याप्त रोशनी और हवा नहीं आती, वहां बेचैनी महसूस हो सकती है. वास्तु में ऐसे स्थानों को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है.
  • सूखे पौधे और खराब सामान: घर में सूखे पौधे, बंद घड़ियां और टूटी चीजें रखना शुभ नहीं माना जाता. इन्हें घर से हटा देना चाहिए.
  • उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोना: वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से बचने की सलाह दी जाती है. सोते समय सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रखना बेहतर माना जाता है.

यह भी पढ़ें: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, गुरु के नक्षत्र गोचर से...

डर और नकारात्मकता दूर करने के उपाय

  • सेंधा नमक से पोंछा: पानी में थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर घर में पोंछा लगाने की परंपरा है. इसे नकारात्मकता कम करने का उपाय माना जाता है.
  • घर में धूप और हवा आने दें: सुबह खिड़कियां और दरवाजे खोलें, ताकि घर में पर्याप्त रोशनी और ताजी हवा आ सके.
  • मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं: शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है. धार्मिक आस्था रखने वाले लोग हनुमान चालीसा या गायत्री मंत्र का पाठ भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन 2026: राशि के हिसाब से चुनें राखी और कपड़ों का रंग, जानें क्या है शुभ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >