Ravan Dahan 2025 Timing: आज है दशहरा, यहां से नोट करें रावण दहन की टाइमिंग

Ravan Dahan 2025 Timing: दशहरा या विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है. इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था. जानें दशहरा 2025 में पूजन, शस्त्र पूजा, वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त और रावण दहन का समय.

Ravan Dahan 2025 Timing: हर साल दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. यह नवरात्रि के नौ दिनों के उपवास, साधना और देवी पूजन के बाद दसवें दिन आता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त की थी. वहीं दूसरी मान्यता यह भी है कि मां दुर्गा ने इसी तिथि पर महिषासुर का संहार कर देवताओं को भयमुक्त किया था. यही कारण है कि दशहरे का पर्व विजय और धर्म की स्थापना का प्रतीक माना जाता है.

इस दिन देशभर में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है. साथ ही मां दुर्गा, भगवान श्रीराम और शस्त्रों की पूजा का भी विशेष महत्व होता है.

कब से शुरू होगी दशमी तिथि?

पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 1 अक्टूबर की शाम 7:01 बजे से शुरू होकर 2 अक्टूबर की शाम 7:10 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

दशहरा 2025 के विशेष मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त : 04:53 AM – 05:41 AM
  • प्रातः संध्या : 05:17 AM – 06:29 AM
  • अभिजीत मुहूर्त : 12:04 PM – 12:51 PM
  • विजय मुहूर्त : 02:27 PM – 03:15 PM
  • गोधूलि मुहूर्त : 06:26 PM – 06:50 PM
  • दशहरा पूजन और शस्त्र पूजन का समय
  • पूजन का मुहूर्त : 02:09 PM – 02:56 PM
  • शस्त्र पूजन का मुहूर्त : 01:21 PM – 03:44 PM
  • वाहन खरीदने का शुभ समय : 10:41 AM – 01:39 PM

रावण दहन का मुहूर्त

हिंदू परंपरा के अनुसार रावण दहन प्रदोष काल में किया जाता है. इस वर्ष 2 अक्टूबर को सूर्यास्त 06:05 PM पर होगा, जिसके बाद से रावण दहन प्रारंभ किया जाएगा. शाम के समय पुतले जलाकर लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाते हैं.

ये भी पढ़ें: विजयादशमी आज, जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

दशहरे के दिन किसकी पूजा होती है?

दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं है, बल्कि यह पूजा-अर्चना का भी दिन है. इस दिन मां दुर्गा, भगवान श्रीराम और शस्त्रों की पूजा का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन शस्त्र पूजन करने से व्यक्ति को साहस, शक्ति और विजय का आशीर्वाद मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >