इस दिन से एकांतवास में जाएंगे भगवान जगन्नाथ, जानें इस सा कब है रथ यात्रा

Rathyatra 2025 date:ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान कराने के बाद भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के लिए एकांतवास में चले जाते हैं. इस दौरान उन्हें जड़ी-बूटियों से उपचार दिया जाता है और भक्त उनके दर्शन नहीं कर पाते. एकांतवास के बाद भव्य रथ यात्रा का आयोजन होता है. जानें इस साल कब निकलेगी रथ यात्रा.

Rathyatra 2025 date, Jagannath Bhagwan Ekantvas: जगन्नाथ रथयात्रा में अब कुछ ही दिन शेष हैं और भक्तों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ का भव्य शाही स्नान अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा. इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मंदिर प्रबंधन के अनुसार, 11 जून को भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक ‘स्नान यात्रा’ निकाली जाएगी. इस दिन विशेष स्नान और मंगल आरती के पश्चात महाप्रभु 15 दिनों के लिए एकांतवास (अनवसर) में चले जाएंगे. इस अवधि में भक्तगण भगवान के दर्शन नहीं कर सकेंगे. इसके बाद 26 जून को ‘नेत्रोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा.

स्नान यात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ बीमार पड़ जाते हैं, जिसके चलते वे 15 दिनों तक एकांतवास में रहते हैं. इस दौरान भगवान को विभिन्न जड़ी-बूटियों से उपचार प्रदान किया जाता है. इन 15 दिनों में भक्तों को भगवान के दर्शन नहीं हो पाते. गौरतलब है कि महा रथयात्रा भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन देवी सुभद्रा और भाई बलभद्र को समर्पित होती है. इस वर्ष रथयात्रा की शुरुआत 27 जून 2025 को होगी और समापन 05 जुलाई को किया जाएगा. यह भव्य उत्सव हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है.

Ashadha Month 2025 होने वाला है शुरू, इस माह गलती से भी न कर बैठें ये भूलें

108 घड़ों से कराया जाता है स्नान

ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर भगवान की मूर्तियों को गर्भगृह से स्नान मंडप में लाया जाता है और वैदिक मंत्रों के साथ 108 घड़ों से भगवान जगन्नाथ के साथ बलभद्र और देवी सुभद्रा को स्नान कराया जाता है.खास बात ये है कि इस पानी में कई तरह की औषधियां मिलाई जाती है.सुंगधित फूल, चंदन, केसर,कसतूरी को पानी में मिलाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >