Ram Mandir Pran Pratishtha Diwas 2026: कल है रामलला प्रतिष्ठा दिवस की तीसरी वर्षगांठ, बन रहा है ये तीन शुभ संयोग

Ram Mandir Pran Pratishtha Diwas 2026: रामलला प्रतिष्ठा दिवस 22 जनवरी 2026 को अयोध्या में श्रद्धा से मनाया जाएगा. गुरु तत्व, सूर्य उत्तरायण और शुभ योग के संयोग से यह दिन अत्यंत पावन है.

Ram Mandir Pran Pratishtha Diwas 2026: रामलला प्रतिष्ठा दिवस गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा. यह दिन अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का प्रतीक है.

गुरुवार और गुरु तत्व का विशेष महत्व

वर्ष 2026 में रामलला प्रतिष्ठा दिवस गुरुवार को पड़ रहा है, जिसे शास्त्रों में गुरु तत्व से जोड़ा गया है. गुरु ज्ञान, धर्म, मर्यादा और सद्बुद्धि के प्रतीक माने जाते हैं. हिंदू धर्मग्रंथ रामायण के अनुसार भगवान श्रीराम स्वयं धर्म और आदर्श जीवन के प्रतीक माने जाते हैं. गुरुवार को उनका प्रतिष्ठा दिवस पड़ना इसे और भी पवित्र और स्पिरिचुअल बना देता है.

शुभ योग, संवत और सूर्य उत्तरायण का संयोग

यह दिन हिंदू कैलेंडर विक्रम संवत 2080 के अनुसार भी अत्यंत शुभ माना जा रहा है. मकर संक्रांति के बाद सूर्य उत्तरायण में होते हैं, जिसे प्रकाश, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. गुरु तत्व, उत्तरायण सूर्य और शुभ संवत – इन तीनों का संयोग रामलला प्रतिष्ठा दिवस को अत्यंत पुण्यदायी और मंगलकारी बनाता है.

रामलला प्रतिष्ठा दिवस क्यों है इतना खास?

रामलला प्रतिष्ठा दिवस को लोग भव्य पर्व के रूप में मनाते हैं. इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन, रामकथा पाठ, शोभायात्राएं और सामुदायिक आयोजन होते हैं. घरों और मंदिरों में दीप जलाए जाते हैं, दान-पुण्य और अन्नदान किया जाता है.

माघ मास और आध्यात्मिक ऊर्जा

माघ मास में आने वाला यह पर्व सनातन धर्म में तप, पुण्य और साधना का महीना माना जाता है. मकर संक्रांति हो या मौनी अमावस्या दोनों दिन लोग गरीबों और अन्य जरूरतमंदों को दान करते हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होने से आत्मविश्वास, तेज और धर्म की शक्ति बढ़ती है. इसी कारण रामलला प्रतिष्ठा दिवस को धर्म, सद्भाव और आस्था के महायोग के रूप में देखा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >