Radha Ashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी के बाद इस दिन मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाएगी, जो जन्माष्टमी के आठ दिन बाद आती है. इस दिन राधारानी के प्राकट्य का उत्सव श्रद्धा और भक्ति से मनाया जाता है. जानें इस वर्ष राधा अष्टमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

Radha Ashtami 2025: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का उत्सव मनाया जाता है. यह दिन श्रीकृष्ण की प्रिय संगिनी और भक्ति की प्रतीक श्री राधारानी के प्राकट्य दिवस के रूप में पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है. जन्माष्टमी के आठ दिन बाद आने वाला यह पर्व वृंदावन, बरसाना और मथुरा में विशेष भव्यता के साथ आयोजित होता है.

इस साल 2025 में कब है राधा अष्टमी ?

इस वर्ष राधा अष्टमी 31 अगस्त 2025, रविवार को मनाई जाएगी.

Radha Ashtami 2025: अष्टमी तिथि की समयावधि

  • प्रारंभ: 30 अगस्त 2025, रात 10:46 बजे
  • समाप्ति: 1 सितम्बर 2025, रात 12:57 बजे

Radha Ashtami 2025 शुभ मुहूर्त

  • मध्याह्न पूजन समय: 11:05 सुबह से 1:38 दोपहर (2 घंटे 33 मिनट)
  • ब्रह्म मुहूर्त: 4:29 सुबह से 5:14 सुबह
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:56 सुबह से 12:47 दोपहर
  • विजय मुहूर्त: 2:29 दोपहर से 3:20 शाम
  • गोधूलि मुहूर्त: 6:44 शाम से 7:06 शाम
  • निशीथ काल: 11:59 रात से 12:44 रात (1 सितम्बर)

पौराणिक मान्यता के अनुसार, राधारानी का जन्म बरसाना के राजा वृषभानु और माता कीर्तिदा के घर हुआ था. उनकी अनुपम सुंदरता, असीम करुणा और श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम के कारण उन्हें ‘भक्ति देवी’ की उपाधि मिली. इस दिन मंदिरों में राधा-कृष्ण की झांकियां सजती हैं, भजन-कीर्तन गूंजते हैं और विशेष पूजन संपन्न होता है. भक्त उपवास रखकर पुष्प, फल और मिष्ठान अर्पित करते हैं.

राधा अष्टमी कब, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त समेत डिटेल्स

आध्यात्मिक दृष्टि से राधा अष्टमी का महत्व अत्यंत गहरा है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से व्रत और पूजा करने से सच्चा प्रेम, भक्ति और सौभाग्य प्राप्त होता है. यह पर्व त्याग, सेवा और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का संदेश देता है, जो जीवन में शांति और आनंद का संचार करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >