Putrada Ekadashi 2025: जिस घर गूंजनी हो किलकारी, वहां जरूर मनाएं पुत्रदा एकादशी

Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी 2025 संतान सुख की कामना रखने वाले दंपतियों के लिए विशेष रूप से शुभ मानी जाती है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और मान्यता है कि इसकी पूजा से संतान प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है.

Putrada Ekadashi 2025:  हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अत्यंत पावन स्थान है, लेकिन पुत्रदा एकादशी खास तौर पर उन दंपतियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है जो संतान सुख की इच्छा रखते हैं. यह व्रत वर्ष में दो बार आता है — एक बार पौष मास और दूसरी बार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को. दोनों एकादशियों का उद्देश्य संतान प्राप्ति और उसकी लंबी उम्र के लिए पुण्य अर्जित करना होता है, हालांकि पौष की पुत्रदा एकादशी को अधिक फलदायक माना गया है.

इस अवसर पर भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और सच्चे मन से प्रभु विष्णु की आराधना करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है. यह व्रत न केवल संतान देने वाला है, बल्कि संतान के स्वास्थ्य, चरित्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए भी शुभ होता है.

इस दिन मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी, करें ये उपाय, लक्ष्मी मां की बरसेगी कृपा

कब मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी

सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि इस वर्ष 4 अगस्त 2025 को सुबह 11:42 बजे आरंभ होगी और 5 अगस्त को दोपहर 1:13 बजे तक रहेगी. चूंकि यह एकादशी सूर्योदय के बाद प्रभावी रहेगी, इसलिए व्रत 5 अगस्त को रखा जाएगा. इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो व्रत और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. साथ ही, ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:20 से 5:02 बजे तक रहेगा, जो ध्यान, मंत्र जप और आराधना के लिए श्रेष्ठ समय होता है. वहीं, दोपहर 12:00 से 12:54 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसे सभी शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है. इस प्रकार, पुत्रदा एकादशी पर संतान सुख की कामना के साथ किया गया व्रत और पूजन इन शुभ योगों में और भी फलदायी होगा.

पौराणिक कथाओं में भद्रावती नगरी के राजा सुकर्मा की कथा प्रसिद्ध है, जिन्हें संतान नहीं थी. ऋषियों के निर्देश पर उन्होंने पुत्रदा एकादशी का व्रत किया, जिसके फलस्वरूप उन्हें एक योग्य पुत्र की प्राप्ति हुई. तभी से यह व्रत संतान सुख की प्राप्ति के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है.

व्रत के दिन व्रती को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. प्रातःकाल स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु की पूजा करें. तुलसी दल अर्पित करें, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और जरूरतमंदों को दान दें.

यदि आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं या अपने बच्चों के सुखमय जीवन के लिए आध्यात्मिक उपाय तलाश रहे हैं, तो पुत्रदा एकादशी आपके लिए विशेष महत्व रखती है. यह व्रत न केवल आस्था की अभिव्यक्ति है, बल्कि भविष्य में गूंजने वाली किलकारियों की भी शुरुआत बन सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >