इस दिन मनाया जाएगा पोंगल का त्योहार, जानें मकर संक्रांति से क्या है संबंध

Pongal 2025: पोंगल तमिल हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण उत्सव है. यह उत्सव तमिलनाडु में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है.

Pongal 2025: पोंगल दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है. तमिलनाडु में मकर संक्रांति के अवसर पर इसे पोंगल के रूप में मनाया जाता है. इस दिन लोग गायों और बैलों की पूजा करते हैं और उन्हें विभिन्न रंग-बिरंगी वस्त्रों से सजाते हैं. यह त��योहार सूर्य देव की आराधना और नई फसल के आगमन की खुशी में धूमधाम से मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि 2025 में पोंगल कब मनाया जाएगा.

पोंगल 2025 की तिथि

इस वर्ष पोंगल 15 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा. पोंगल का त्योहार तमिलनाडु में नए साल की शुरुआत का प्रतीक है. यह उत्सव चार दिनों तक चलता है. पोंगल के अंतिम दिन, जिसे मट्टू पोंगल कहा जाता है, का विशेष रूप से पशुधन की पूजा के लिए समर्पित किया जाता है.

प्रेमानंद महाराज ने बताया बद्दुआ से कैसे बचें, जानें उपाय

उत्तर भारत में मनाई जाती है मकर संक्रांति

उत्तर भारत में मकर संक्रांति, पंजाब में लोहड़ी और गुजरात में उत्तरायण के समय तमिलनाडु में पोंगल का उत्सव मनाया जाता है.

महिलाएं बाएं हाथ में क्यों बांधती हैं कलावा, क्या हैं इसे पहनने के नियम

पोंगल मनाने का कारण

उत्तर भारत में मकर संक्रांति, पंजाब में लोहड़ी और गुजरात में उत्तरायण के समय पोंगल का पर्व तमिलनाडु में मनाया जाता है. यह त्योहार समृद्धि का प्रतीक है. पोंगल के दौरान वर्षा, धूप और कृषि से संबंधित तत्वों की पूजा की जाती है. इस दिन किसान प्रकृति से संबंधित वस्तुओं की पूजा करते हैं. पोंगल के अवसर पर परिवार के सभी सदस्य एकत्रित होकर इस त्योहार का आनंद लेते हैं, जो आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने का एक अवसर प्रदान करता है.

रावण को मारने के बाद भगवान राम ने की थी तपस्या, यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >