अंतरिक्ष में होगी ग्रहों की परेड, ऐसे देख सकेंगे नजारा

Planetary Parade 2025: जब पृथ्वी सहित कई ग्रह सूर्य के एक ही दिशा में स्थित होते हैं, तो आकाश में उनकी एक रेखा बनती है. इसे ग्रहों का अलाइंमेंट कहा जाता है. इसे ग्रहों की परेड भी कहा जाता है. 21 जनवरी को सात में से छह ग्रह एक बड़े अलाइंमेंट में आकाश में एक रेखा में होंगे.

Planetary Parade 2025: अंतरिक्ष में अक्सर अद्भुत खगोलीय घटनाएं घटित होती रहती हैं. खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आने वाले दिन विशेष महत्व के होंगे. वास्तव में, सात ग्रह एक सीध में दिखाई देंगे. इस समय शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, यूरेनस, बृहस्पति और मंगल आकाश में एक पंक्ति में उपस्थित होंगे. वैज्ञानिकों ने इस खगोलीय घटना को दुर्लभ ग्रह संयोग के रूप में वर्णित किया है.

कब नजर आएगा अद्भुत नजारा

भारत में जनवरी में ग्रहों की परेड 21 जनवरी को शाम साढ़े आठ बजे के बाद सबसे स्पष्ट रूप से दिखाई देगी. मार्च में यह परेड आठ तारीख को नजर आएगी. कुछ ग्रहों को नंगी आंखों से देखा जा सकेगा, जबकि नेपच्यून और यूरेनस को देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता होगी.

आकाश में दिखेगी दुर्लभ खगोलीय घटना, 21 जनवरी को ये बड़े ग्रह एक लाइन में करेंगे परेड

खगोलज्ञों के अनुसार, इस खगोलीय संयोग को शाम 06:36 बजे से शाम 07:30 बजे (Planetary Parade 2023 Time) के बीच देखा जा सकेगा. हालांकि, इसमें देरी न करें, क्योंकि सूर्यास्त के लगभग आधे घंटे बाद बुध और बृहस्पति क्षितिज के नीचे चले जाएंगे. यह ध्यान देने योग्य है कि बृहस्पति, शुक्र और मंगल की चमक इतनी अधिक है कि इन्हें नग्न आंखों से भी एक सीध में देखा जा सकता है. वहीं, बुध और वरुण (युरेनस) ग्रहों को देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता हो सकती है.

ज्योतिषियों का मानना है कि इस संयोग के कारण वर्षा की अधिकता हो सकती है. मध्य और उत्तर भारत के कुछ प्रमुख क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है, और इसके परिणामस्वरूप ओलावृष्टि भी हो सकती है. इससे सबसे अधिक नुकसान फसलों को होगा, जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव किसानों पर पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >