Pitru Paksha 2025 Mantra : पितृ पक्ष की होने वाली है शुरुआत, इन मंत्रों के जप से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष 2025 की शुरुआत जल्द हो रही है. इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पितृ पूजा का विशेष महत्व है. शास्त्रों में बताया गया है कि पितरों को प्रसन्न करने के लिए विशेष मंत्रों का जाप करने से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं.

Pitru Paksha 2025 Mantra: सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना गया है. इसकी शुरुआत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और समापन सर्वपितृ अमावस्या के दिन अंतिम तर्पण के साथ होता है. इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होता है.

कब से शुरू होगा  पितृ पक्ष ?

इस वर्ष पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा से होगी और समापन आश्विन मास की अमावस्या को होगा. पंद्रह दिनों तक चलने वाले इस कालखंड में श्रद्धालु अपने पितरों को जल अर्पित करते हैं और उनकी मृत्यु तिथि पर श्राद्ध व तर्पण की विशेष परंपरा निभाते हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार, 2025 में पितृ पक्ष 7 सितंबर से प्रारंभ होकर 21 सितंबर को महालया अमावस्या के दिन संपन्न होगा.

कब से शुरू होंगे पितृ पक्ष? जानें तिथि

पितृ पक्ष के दौरान उपाय

पितृ पक्ष के दौरान पितृ दोष को दूर करने के भी कई उपाय किए जाते हैं. पितृ दोष ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक प्रमुख दोष माना जाता है. यह दोष उस कर्म ऋण का प्रतीक है, जो हमारे पूर्वजों के अधूरे या नकारात्मक कर्मों के कारण बनता है. यदि इसका निवारण न किया जाए तो व्यक्ति और उसका परिवार पितरों की नाराज़गी के साथ-साथ जीवन में अनेक बाधाओं और अनहोनी घटनाओं का सामना कर सकता है. हालांकि, शास्त्रों और रावण संहिता में इसके समाधान और विशेष मंत्र बताए गए हैं.

पितृ दोष निवारण मंत्र

  • ॐ श्री पितराय नमः तथा ॐ श्री पितृदेवाय नमः – इन मंत्रों का 21 बार जाप करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं.
  • ॐ श्री पितृभ्यः नमः – 51 बार जाप करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  • ॐ श्री सर्व पितृ देवताभ्यो नमो नमः – 108 बार जाप करने से पितरों की कृपा और संतोष मिलता है.
  • ॐ पितृभ्यः स्वधायिभ्यः पितृगणाय च नमः – नियमित जप से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.
  • ॐ श्राद्धाय स्वधा नमः – श्राद्ध कर्म के दौरान इस मंत्र का जाप विशेष लाभकारी है.
  • ॐ नमः शिवाय – शिवलिंग पर जल अर्पित करते हुए इस मंत्र का जाप करने से पितरों की आत्मा को शांति और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.

पितृ गायत्री मंत्र

देवताभ्यः पितृभ्यश्च महा योगिभ्य एव च |
नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नमः ॥

ब्रह्म पुराण के अनुसार, इस पितृ गायत्री मंत्र का प्रतिदिन कम से कम एक माला जाप करने से पितृ दोष का प्रभाव काफी हद तक कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >