Paush Amavasya 2025: इस पौष अमावस्या बन रहा है शुभ संयोग, ऐसे मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

Paush Amavasya 2025: पौष अमावस्या 2025 इस बार खास संयोगों के कारण बेहद फलदायी मानी जा रही है. सूर्य-चंद्रमा की युति और शुक्रवार का संयोग इस तिथि को पितृ तर्पण और दान-पुण्य के लिए श्रेष्ठ बना रहा है. इस दिन किए गए उपायों से पितरों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Paush Amavasya 2025 Shubh Sanyog : हिंदू पंचांग में पौष अमावस्या का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. यह तिथि स्नान, दान, तर्पण और पितृ शांति के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कर्म सीधे पितरों तक पहुंचते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. वर्ष 2025 की पौष अमावस्या इस बार कई दुर्लभ और शुभ संयोगों के कारण और भी खास बनने जा रही है.

कब है पौष अमावस्या 2025

साल 2025 की आखिरी अमावस्या पौष मास में 19 दिसंबर को पड़ रही है. पंचांग के अनुसार पौष अमावस्या की तिथि 19 दिसंबर की सुबह 5 बजे से शुरू होकर 20 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 19 दिसंबर को ही पौष अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा.

पौष अमावस्या पर बन रहे हैं शुभ संयोग

इस साल पौष  अमावस्या के दिन सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में स्थित रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा एक साथ होते हैं, तो अमावस्या का प्रभाव और भी बढ़ जाता है. यह संयोग विशेष रूप से पितरों के श्राद्ध, तर्पण और पितृ दोष निवारण के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इसके साथ ही इस बार अमावस्या शुक्रवार के दिन पड़ रही है. शुक्रवार माता लक्ष्मी को समर्पित होता है, ऐसे में इस दिन लक्ष्मी पूजन और अमावस्या के उपाय एक साथ करने से धन, वैभव और सुख में वृद्धि होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार को किया गया दान-पुण्य अक्षय फल प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें:  पितृ शांति और सूर्य उपासना का सबसे शुभ दिन है पौष अमावस्या, नोट करें सही तारीख

पौष अमावस्या पर पितृ दोष निवारण के उपाय

  • यदि कुंडली में पितृ दोष हो, तो पौष अमावस्या पर तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और रोली डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना लाभकारी माना जाता है.
  • इस दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.
  • पितृ स्तोत्र और पितृ कवच का पाठ करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  • इसके अलावा ब्राह्मणों को भोजन कराना और दान देना भी विशेष पुण्यदायी माना गया है.
  • पौष अमावस्या पर किए गए ये उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक माने जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >