Paush Amavasya 2025 Exact Date: 19 या 20 दिसंबर, जानें कब है पौष अमावस्या

Paush Amavasya 2025 Exact Date: पौष अमावस्या को लेकर लोगों के मन में अक्सर तिथि को लेकर भ्रम रहता है. यह अमावस्या पितरों को समर्पित मानी जाती है और स्नान, दान व तर्पण के लिए बेहद शुभ होती है. ऐसे में जानना जरूरी है कि पौष अमावस्या 19 दिसंबर को है या 20 दिसंबर को.

Paush Amavasya 2025 Exact Date: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है. यह दिन पितरों को समर्पित माना गया है. पौष महीने में पड़ने वाली अमावस्या को पौष अमावस्या कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह वर्ष की अंतिम अमावस्या होती है, इसलिए इसका आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व और भी बढ़ जाता है. इस दिन स्नान, दान, तर्पण और पितरों की शांति के लिए किए गए उपाय अत्यंत फलदायी माने जाते हैं.

पौष अमावस्या कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह की अमावस्या तिथि 19 दिसंबर 2025 को सुबह 04 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी, जबकि इसका समापन 20 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर होगा. उदया तिथि के आधार पर पौष अमावस्या का व्रत 19 दिसंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा.

पौष अमावस्या पर पूजा विधि

पवित्र स्नान

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा, यमुना या किसी पवित्र नदी में स्नान करना श्रेष्ठ माना जाता है. यदि संभव न हो, तो घर पर स्नान के पानी में गंगाजल मिलाएं. स्नान के बाद ॐ नमः शिवाय या ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें.

सूर्य देव की पूजा

स्नान के बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य देव को जल अर्पित करें. जल अर्पण करते समय मंत्र बोलें— ॐ घृणिः सूर्याय नमः.

ये भी पढ़ें:  पितृ शांति और सूर्य उपासना का सबसे शुभ दिन है पौष अमावस्या, नोट करें सही तारीख

पितृ तर्पण

पौष अमावस्या का सबसे महत्वपूर्ण कर्म पितृ तर्पण है. कुश लेकर जल में तिल मिलाकर पितरों के नाम से तर्पण करें. मान्यता है कि इससे पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

पौष अमावस्या पर क्या सावधानियां रखें?

  • इस दिन निर्जला व्रत रखने का विधान है, विशेष परिस्थिति में फलाहार किया जा सकता है
  • पितरों के निमित्त दान अवश्य करें
  • गाय, कुत्ते या अन्य पशुओं को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाता है
  • संध्याकाल में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर प्रकाश की व्यवस्था करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >