Parivartini Ekadashi 2025: कब मनाई जाएगी परिवर्तिनी एकादशी, 02 या 03 सितंबर, यहां जानें सही डेट

Parivartini Ekadashi 2025: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को मनाई जाने वाली परिवर्तिनी एकादशी का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में करवट बदलते हैं. कई लोग उलझन में हैं कि व्रत 2 या 3 सितंबर को होगा. यहां जानें परिवर्तिनी एकादशी की सही तिथि और शुभ मुहूर्त.

Parivartini Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथियों का विशेष महत्व माना जाता है. वर्षभर में कुल 26 एकादशियां आती हैं, जिनमें हर महीने दो एकादशियां होती हैं. इन्हीं में से एक है परिवर्तिनी एकादशी, जिसे भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि पर रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हुए करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. कई स्थानों पर इसे पदमा एकादशी या जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है.

इस वर्ष परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 3 सितंबर 2025, बुधवार को रखा जाएगा. खास बात यह है कि इस दिन रवि योग का संयोग भी बन रहा है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है.

Parivartini Ekadashi 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त

  • परिवर्तिनी एकादशी 2025 : तिथि और शुभ मुहूर्त
  • एकादशी तिथि प्रारंभ : 3 सितंबर सुबह 04:53 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त : 4 सितंबर सुबह 04:21 बजे
  • पूजा का शुभ मुहूर्त : सुबह 07:35 से 09:10 बजे तक

इस अवधि में भगवान विष्णु की पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है.

परिवर्तिनी एकादशी पूजन विधि

  • प्रातः स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित करें.
  • पीले वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु व गणेश जी की विधिवत पूजा करें.
  • भगवान विष्णु को पीले फूल, पंचामृत और तुलसी पत्र अर्पित करें.
  • गणेश जी को दूर्वा और मोदक चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लें.
  • पहले गणेश जी फिर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें.
  • जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, जल या छाता दान करें.
  • व्रत के दिन अन्न का सेवन न करके फलाहार या जलाहार ग्रहण करें.

परिवर्तिनी एकादशी का महत्व

एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है. इस दिन श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. मान्यता है कि उनके आशीर्वाद से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. इस अवसर पर मंदिरों में लक्ष्मी-नारायण की विशेष पूजा की जाती है और दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >