आज 16 जून से पंचक शुरू, भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना हो सकता है नुकसान

Panchak June 2025: आज 16 जून से पंचक की शुरुआत हो गई है, जो 20 जून तक चलेगा. पंचक के दौरान कुछ कार्यों को अशुभ माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, इस काल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, वरना जीवन में संकट, हानि या बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं. जानें वे 5 वर्जित कार्य.

Panchak June 2025: आज 16 जून का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस दिन वैधृति योग, रवि योग और धनिष्ठा नक्षत्र जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं. साथ ही, इसी दिन से पंचक की शुरुआत भी हो रही है, जो 20 जून तक चलेगा. ऐसे में अगले पांच दिनों तक किसी भी प्रकार के शुभ कार्य, जैसे विवाह, गृह प्रवेश या नया व्यापार आरंभ करने से बचना चाहिए. वाहन, सोना या कीमती वस्तुओं की खरीदारी करने से पहले ज्योतिषीय परामर्श अवश्य लें.

क्या होता है पंचक

हिंदू पंचांग के अनुसार पंचक वह अवधि होती है जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करता है और क्रमशः धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में भ्रमण करता है. यह समय धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, जिसमें कई कार्यों को वर्जित बताया गया है. शास्त्रों के अनुसार, इस काल में कुछ विशेष कार्य करने से जीवन में रुकावटें, अशांति और दुर्भाग्य आ सकता है. आइए जानें पंचक के दौरान किन कार्यों से परहेज करना चाहिए—

इन ग्रहों की युति से बन रहा है दुर्घटना योग, हवाई यात्रा से इन तारीखों को करें परहेज

नया बिस्तर या चारपाई न बनवाएं

पंचक के दौरान लकड़ी या बांस की चारपाई बनवाना अथवा खरीदना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है या अकाल मृत्यु की आशंका बनती है.

मकान की छत न डालें या निर्माण कार्य स्थगित करें

इस समय घर की छत डालना, कोई बड़ा निर्माण कार्य शुरू करना या मकान की नींव रखना वर्जित माना जाता है. यह क्लेश, खर्च और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है.

महंगे सामान की खरीदारी से बचें

पंचक काल में सोना, चांदी, वाहन या कीमती वस्तुएं खरीदने से पहले ज्योतिषीय सलाह लेनी चाहिए. इस दौरान बिना विचार किए की गई खरीदारी आर्थिक नुकसान या बाधा का कारण बन सकती है.

नई यात्रा की शुरुआत न करें

पंचक में विशेष रूप से दक्षिण दिशा की यात्रा को अशुभ माना गया है. यदि यात्रा करना जरूरी हो, तो उचित पूजा या उपाय कर यात्रा शुरू करें ताकि कोई बाधा न आए.

दाह संस्कार विशेष विधि से करें

अगर पंचक के दौरान किसी की मृत्यु होती है, तो परंपरा के अनुसार पांच पुतले बनाकर उनके साथ दाह संस्कार किया जाता है, जिससे परिवार के अन्य सदस्यों पर कोई संकट न आए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >