Numerology: जब जिद बन जाए जुनून, तब पैदा होते हैं ये खतरनाक लेकिन कामयाब लोग

Numerology: आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में बात करेंगे, जिनके जातक स्वभाव से बेहद जिद्दी होते हैं. इन्हें जो चाहिए होता है, उसे पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन कई बार यही आदत उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर देती है. आइए जानते हैं कि यह मूलांक कौन-सा है.

Numerology: किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि और मूलांक का उसके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. काफी हद तक किसी व्यक्ति का स्वभाव, व्यवहार और भाग्य कैसा रहेगा, यह उसके मूलांक से निर्धारित होता है. अंकशास्त्र में 1 से 9 तक के मूलांकों का उल्लेख किया गया है. महीने की किसी भी तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक इन्हीं 9 अंकों में से एक होता है. आज हम मूलांक 4 अर्थात महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों के बारे में बात करेंगे और उनके स्वभाव, लव लाइफ, सकारात्मक और नकारात्मक गुणों के बारे में जानेंगे.

मूलांक 4

  • अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 वाले जातक बेहद मेहनती और बुद्धिमान होते हैं. इन्हें हर कार्य योजना बनाकर करना पसंद होता है. यदि ये किसी कार्य को करने की ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. ये लोग कठिनाइयों को देखकर पीछे नहीं हटते, बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं.
  • ये लोग जल्दी ही खुद को किसी भी परिस्थिति और स्थान के अनुसार ढाल लेते हैं. इन्हें लोगों से मिलना-जुलना और बातें करना पसंद होता है, जिसके कारण ये आसानी से सभी से घुल-मिल जाते हैं. ये अपने रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और उनसे जुड़ी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटते.
  • मूलांक 4 वाले लोग स्वभाव से काफी जिद्दी होते हैं. इन्हें जो चाहिए होता है, उसे पाने के लिए ये हर संभव प्रयास करते हैं, जो कई बार इनके लिए ही नुकसानदायक साबित हो जाता है.
  • ये अपने रिश्तों और पार्टनर पर अधिकार जताते हैं और यह उम्मीद करते हैं कि पार्टनर उनकी हर बात माने. यही आदत कई बार रिश्तों में तनाव का कारण बन जाती है. ये चाहते हैं कि हर काम उनकी इच्छा के अनुसार हो, जिसके चलते पार्टनर के साथ अक्सर झगड़े होते रहते हैं और कई बार रिश्ते टूटने की स्थिति भी आ जाती है.

यह भी पढ़ें: Numerology: दिल किसी को जल्दी नहीं देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, प्यार नहीं दिमाग से चलाती हैं रिश्ता

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >