Numerology: अपनी अदाओं से लड़कों को दीवाना बना देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, दिनभर बस मन में चलता है इन्हीं का ख्याल

Numerology: कहा जाता है कि बात करना और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना भी एक कला होती है, जो हर किसी के पास नहीं होती. लेकिन जिनके पास यह कला होती है, वे लोगों के दिलों पर राज करते हैं. आज हम कुछ ऐसे मूलांक की लड़कियों के बारे में बात करेंगे, जो इस कला में माहिर होती हैं.

Numerology: दुनिया का हर इंसान एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है. हर व्यक्ति का स्वभाव, व्यवहार, सोच, बात करने का तरीका और भाग्य, सब कुछ एक-दूसरे से भिन्न होता है. अंकशास्त्र के अनुसार, इस भिन्नता का एक बड़ा कारण लोगों के मूलांक होते हैं. मूलांक व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़कर निकाला गया एक विशेष अंक होता है. इन विशेष अंकों का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है, जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं.आज हम इस लेख में कुछ ऐसे मूलांक की लड़कियों की बात करेंगे, जो बात करने में बहुत माहिर होती हैं. ये अपनी बातों से लोगों का मन मोह लेती हैं.

मूलांक 6

मूलांक 6 यानी जिन लड़कियों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ होता है, उनमें एक अलग ही तरह की चमक होती है. मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो धन, सौंदर्य, प्रेम, विलासिता और कला के कारक माने जाते हैं. शुक्र के प्रभाव से इस मूलांक की लड़कियां बेहद खूबसूरत और आकर्षक होती हैं.

इनमें दूसरों से अपनी बात मनवाने की अनोखी कला होती है. इन्हें दूसरों से बात करना बहुत अच्छे से आता है. शुक्र के प्रभाव के कारण इनमें भोग-विलास की इच्छा अधिक होती है और इनका मन काफी चंचल होता है. इनके अधिकांश प्रेम संबंध स्थायी नहीं होते, लेकिन जब इन्हें सच्चा प्रेम मिलता है तो ये मानसिक रूप से स्थायी रिश्ते के लिए तैयार हो जाती हैं. ये अपने प्रेम का इजहार करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटतीं और खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करती हैं.

मूलांक 7

मूलांक 7 उन लड़कियों का होता है, जिनका जन्म महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ होता है. इन पर केतु ग्रह का प्रभाव होता है. केतु ग्रह रहस्य, अंतर्ज्ञान और शोध का कारक माना जाता है. केतु के प्रभाव से इस मूलांक की लड़कियां बेहद रहस्यमय होती हैं. इनकी बातों से यह बिल्कुल अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि इनके मन में क्या चल रहा है.

इन्हें दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना आता है और लोगों से बात करने की इनकी एक अलग ही अदा होती है. ये पूरी कोशिश करती हैं कि अपनी बातों और कार्यों से आसपास के लोग दुखी न हों. दूसरे लिंग के लोग इनके रहस्यमय स्वभाव के कारण इनकी ओर अधिक आकर्षित होते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: जोखिम लेने से नहीं डरते इस मूलांक के लोग, आर्थिक तंगी रहती है इनसे दूर, धन से भरा रहता है घर 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >