2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों की ये बातें आपको कर देंगी हैरान

Numerology: अंकशास्त्र के अनुसार महीने की 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव बेहद खास माना जाता है. इनके व्यक्तित्व, भावनाओं और आदतों में छिपे कुछ दिलचस्प राज आपको चौंका सकते हैं. जानना चाहते हैं इनके जीवन से जुड़े रहस्य, तो पूरी खबर जरूर पढ़ें.

Numerology: व्यक्ति के पास-आस का परिवेश और परिस्थितियां जितना उसके स्वभाव और व्यवहार को प्रभावित करती हैं, उतना ही उसकी जन्म तिथि भी करती है. अंकशास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की आदतें, बात करने का तरीका, फैसले लेने की शैली और जीवन के हर पहलू पर उसकी जन्म तिथि का प्रभाव पड़ता है. ऐसे में आज हम महीने की 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों के स्वभाव समेत जीवन के अन्य रहस्यों के बारे में जानेंगे.

भावनाओं पर नहीं रहता है काबू

अंकशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11 और 20 तारीख को हुआ है, वे स्वभाव से बेहद भावुक और शांत होते हैं. ये अपने इमोशन्स पर काबू नहीं रख पाते हैं. जिन लोगों को ये अपना मानते हैं, उनकी हर बात को ये बेहद गंभीरता से लेते हैं, जो कभी-कभी इनके लिए नुकसानदायक साबित हो जाता है. ये छोटी-छोटी बातों को भी गंभीरता से लेते हैं, जिससे कई बार मानसिक अशांति हो जाती है.

ओवरथिंकिंग की आदत

इन लोगों को ओवरथिंकिंग करने की आदत होती है. ये किसी भी बात को जल्दी नहीं भूल पाते, खासकर अगर बात किसी करीबी से जुड़ी हो. अपनी इस आदत के कारण इन्हें कई बार बहुत दुख भी झेलना पड़ता है. ये छोटी-छोटी बातों को बड़ा समझने लगते हैं.

सबका रखते हैं ध्यान

इन लोगों को दूसरों का ध्यान रखना और उनकी जरूरतों को समझना आता है. ये दूसरों की भावनाओं की इज्जत करते हैं. अपने हर करीबी की छोटी से बड़ी बात ध्यान से सुनते हैं और पूरी कोशिश करते हैं कि इनके आस-पास के लोगों को किसी चीज की कमी न हो.

खूबसूरती की मिसाल

महीने की 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों पर चंद्रदेव की विशेष कृपा मानी जाती है. इसके प्रभाव से इन तारीखों को जन्मे लोग अक्सर सुंदर और आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं.

यह भी पढ़ें: लकी नंबर और लकी कलर कैसे चुनें? अंक ज्योतिष से आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >