Numerology Horoscope Today: अंक ज्योतिष के अनुसार हर तारीख का संबंध कुछ विशेष अंकों से होता है, जो व्यक्ति के काम, धन, रिश्ते और फैसलों पर असर डालते हैं. आज 22 दिसंबर का दिन अंक 4 के प्रभाव में माना जा रहा है. अंक 4 का संबंध राहु से होता है, जो अचानक बदलाव, नई सोच और अप्रत्याशित परिणामों का कारक है. ऐसे में आज का दिन कुछ लोगों के लिए बड़ा अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से 1 से 9 तक के अंकों के लिए आज का अंक ज्योतिष.
अंक 1 (सूर्य)
आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. सरकारी कामों में सफलता के योग हैं.
अंक 2 (चंद्र)
भावनात्मक संतुलन बनाए रखें. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. निर्णय सोच-समझकर लें.
अंक 3 (गुरु)
आज शिक्षा, सलाह और नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है. भाग्य का साथ मिलेगा.
अंक 4 (राहु)
आज अचानक लाभ या बदलाव संभव है. जोखिम भरे फैसलों से बचें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें.
अंक 5 (बुध)
कम्युनिकेशन, व्यापार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. नए संपर्क लाभ देंगे.
ये भी देखें: आज सोमवार 22 दिसंबर को मिलेगी शिवजी की विशेष कृपा, मेष से लेकर मीन राशि के जातक करें ये उपाय
अंक 6 (शुक्र)
धन, प्रेम और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं. खरीदारी और निवेश के लिए दिन अनुकूल है.
अंक 7 (केतु)
आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. अकेलेपन में सकारात्मक सोच विकसित होगी.
अंक 8 (शनि)
आज धैर्य जरूरी है. मेहनत का फल देर से मिलेगा, लेकिन स्थायी सफलता के योग हैं.
अंक 9 (मंगल)
ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर दिन रहेगा. प्रतियोगिता और साहसिक फैसलों में सफलता मिलेगी.
