Numerology: दोस्ती और प्यार में धोखा खाती हैं इस मुलांक की लड़कियां, बार-बार टूटता है विश्वास

Mulank: मुलांक लोगों के स्वभाव, भाग्य, वैवाहिक जीवन, मित्रता और भविष्य के कई पहलुओं के बारे में बताते हैं. इस आर्टिकल में हमने ऐसे 2 मुलांकों के बारे में चर्चा की है, जो अक्सर प्यार और दोस्ती को प्राथमिकता देने के बावजूद कई बार धोखे का सामना करते हैं.

Numerology: अंकशास्त्र भारत की प्राचीन ज्योतिष विद्या है. इसमें 1 से 9 अंक तक के मुलांक के बारे में बताया गया है. हर मुलांक का एक स्वामी ग्रह होता है और उसका संबंध अलग-अलग ग्रहों व नक्षत्रों से होता है. ये मुलांक व्यक्ति की सोच-विचार, भाग्य और स्वभाव के कई पहलुओं के बारे में बताते हैं. आज हम ऐसे मुलांक की लड़कियों के बारे में बात करेंगे, जिनके जीवन में प्रेम तो आता है, लेकिन कई बार किसी न किसी कारण से वह चल नहीं पाता और प्रेम में धोखा मिल जाता है.

मुलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मुलांक 2 माना जाता है. मुलांक 2 के स्वामी चंद्रमा होते हैं. इस मुलांक की लड़कियां स्वभाव से बेहद भावुक और संवेदनशील होती हैं. इन्हें रिश्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर चलना पसंद होता है. ये अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार होती हैं.
इनकी सुंदरता और नरम स्वभाव लोगों को इनकी ओर आकर्षित करता है.

मुलांक 2 की लड़कियों को दूसरों पर जल्दी विश्वास हो जाता है. रिलेशनशिप में आने के बाद ये अपने पार्टनर की छोटी-बड़ी हर जरूरत को समझती हैं और उन्हें सपोर्ट करती हैं. ये अपने पार्टनर के लिए बहुत लॉयल होती हैं, लेकिन कई बार इनका भरोसा टूट जाता है. इन्हें प्रेम में धोखे का सामना भी करना पड़ता है.

मुलांक 4

मुलांक 4 यानी जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13 या 22 तारीख को होता है. जिन लड़कियों का मुलांक 4 होता है, उन्हें स्वतंत्र रहना पसंद होता है. इनमें आत्मविश्वास बहुत अधिक होता है. इनका अक्सर अपने भाई-बहनों से मनमुटाव रहता है. इन्हें दोस्त बनाना पसंद होता है और ये मित्रों की कदर करना जानती हैं. ये अपने दोस्तों को हमेशा प्राथमिकता देती हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बार इन्हें अपने मित्रों से ही धोखा मिल जाता है.

यह भी पढ़ें: Numerology: फ्लर्टिंग में माहिर होते है इन तारीखों को जन्में लड़के, बातों से कर देते हैं दीवाना

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >