Navratri 2024 8th day Maa Mahagauri Puja: नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की करें पूजा, दूर होंगे राहु दोष

Navratri 2024 8th day Maa Mahagauri Puja: नवरात्रि का पवित्र उत्सव अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है. शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है. महागौरी के पूजा करने से राहु सम्बन्धित दोष दूर होते है. आइए जानें

Navratri 2024 8th day Maa Mahagauri Puja: नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी का पूजन कैसे करे भोग क्या लगाए कौन सा फूल चढ़ाने से माता प्रसन्न होती है. इसका ध्यान रखना जरूरी होता है नवरात्री के आठवें दिन महागौरी का पूजन करने का विधान है महागौरी के पूजन करने से स्त्री तथा पुरुष को अलग अलग प्रभाव पड़ता है. महागौरी के पूजा करने से राहु सम्बन्धित दोष दूर होते है. महागौरी माता ने आठ वर्ष की आयु में भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या आरंभ करी थी. देवी भागवत कथा अनुसार एक समय महागौरी माता अपने पुजन में लीन थी. वहा पर भूखा शेर आया लेकिन महागौरी ने डरी नहीं शेर बैठा रहा भूख से परेशान शेर अस्वस्थ्य हो गया था उसको देखकर माता को दया आया तब माता ने उसको अपना सवारी के रूप में स्वीकार किया इसलिए महागौरी की सवारी वृषभ के साथ शेर भी है.

माता का स्वरूप


महागौरी के स्वरूप बिलकुल सफेद है उनके चेहरे पर पूर्ण वस्त्र तथा पूर्ण आभूषण धारण करती है.महागौरी की चार भुजाएं है एक भुजा में डमरू, दुसरे भुजा में त्रिशूल, तीसरे भुजा में वरमुद्रा तथा चौथे हाथ अभय मुद्रा में है, महागौरी का वाहन वृषभ है इनका चेहरा पूरा सफेद है. इसलिए इन्हे महागौरी के नाम से जाना जाता है.

आराधना तथा महत्व


महागौरी के पूजन करने से सभी कष्ट दूर होते है.मन शांत रहता है. महागौरी के पूजन नवरात्री के आठवें दिन किया जाता है. महागौरी के पूजन के साथ -साथ कन्या पूजन का बहुत महत्व है कुछ लोग अष्टमी के दिन ही कन्या पूजन करते है कुछ लोग नवमी के दिन पूजन करते है कन्या पूजन करते समय ध्यान रखें कन्या की आयु 02 वर्ष से उपर तथा 9 वर्ष तक होनी चाहिए.कन्या पूजन करते समय 9 दुर्गा के लिए नव कन्या का होना बहुत आवश्यक है.

महागौरी का पसंदीदा रंग


महागौरी को सफेद रंग बहुत प्यारा है इसलिए इनके पूजन करते समय सफेद रंग के फुल तथा सफेद रंग के वस्त्र धारण करके पूजन करने से उर्जा भरपूर बना रहता है.स्वास्थ्य ठीक रहता है.

नवरात्रि के आठवें दिन भोग क्या लगाए


नवरात्री के आठवें दिन महागौरी के पूजन में सफेद रंग से बने हुए मिठाई का भोग लगाएं महागौरी माता को नारियल बहुत पसंद है नारियल से बनी हुई वस्तुओं को भोग लगाएं.

महागौरी कौन से ग्रह को नियंत्रण करती है


नवरात्री के आठवें दिन महागौरी के पूजन से राहु सम्बंधित समस्या दूर होता है अगर कुंडली में राहु अनुकूल नहीं है या राहु की महादशा चल रहा है इस अवस्था में महागौरी के पूजन से नियंत्रित रहता है.

विशेष टोटका


महागौरी की कृपा से विवाहित स्त्री को हमेशा सुहागन बना रहने की आशीर्वाद मिलता है महागौरी के पूजन विवाहित महिलाए मंदिर में जाकर लाल चुनरी चढ़ाने से सभी मनोकामना पूर्ण होता है.जिनका विवाह नहीं हुआ है वह अगर महागौरी का पूजन करे इनके पुजन करने से विवाह का योग बन जाता है.उनका आशीर्वाद मिलता है.


जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है


ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >